Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
अजवाइन मिर्ची पराठा

क्या आपको पता है कि अजवाइन ना केवल एक किस्म का मसाला ही नहीं है बल्कि एक ऐसी औषधि भी है जिसके प्रयोग से आपके स्वास्थ्य पर अच्छे प्रभाव पड़ सकते हैं। इसके नियमित सेवन से किडनी का स्टोन तक खतम हो जाता है, तो ऐसे में इसको अपने भोजन में शामिल करना तो बनता है।
अजवाइन का पराठा बहुत ही अच्छा और स्वादिष्ट होता है जो कि दिन में किसी भी समय पर खाया जा सकता है। तो ऐसे में हमने सोंचा कि क्यों ना आज हम आपको अजवाइन मिर्ची का पराठा बनाना सिखाते हैं। अजवाइन मिर्च पराठे को आप बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी दे सकती हैं। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि को।

लोगों के लिये- 12-15 पराठे
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
गेहूं का आटा- 2 कप
अजवाइन- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
बेसन- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 कप
घी- 1 कप
पानी- 2 कप
विधि-
एक बडे़ कटोरे में आटा, नमक, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और 1 चम्मच तेल मिलाइये। इसमें हल्का गुनगुना पानी डालिये और फिर इसे सान लीजिये तथा 20-30 मिनट तक के लिये किसी सूती कपड़े के अंदर ढंक कर रख दीजिये। तवा गरम कीजिये, उस पर घी डालिये, अब आटे से तैयार किया गया पराठा उस पर बेल कर डाल दीजिये और दोनों ओर सेंक लीजिये। लीजिये आपका अजवाइन मिर्च पराठा तैयार हो गया। इसे सर्व करते समय इसके साथ रायता दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
