Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
लंच पर बनाइये टेस्टी अक्की रोटी
अक्की रोटी कर्नाटक का व्यंजन है जो कि चावल के आटे से बनाया जाता है। आप अक्की रोटी को नारियल की चटनी या फिर सांभर के साथ खा सकते हैं। अक्की रोटी चाहे तो ब्रेकफास्ट में बनाइये या फिर इसे ऑफिस में लंच के तौर पर रख लीजिये। दो रोटियां खा कर आपका पेट अच्छी तरह से भर जाएगा। इसमें तेल की मात्रा बहुत कम पड़ती है इसलिये यह एक प्रकार से हेल्दी रोटी भी है। साथ ही इसे बनाने में भी कोई ज्यादा खास समय नहीं लगता।
अगर आप अपना वजन नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो भी अक्की रोटी आपकी सहायता करेगी। तो चलिये जानते हैं कि अक्की रोटी कैसे बनाई जाती है।

लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
चावल का आटा- 2 कप
मटर- 1/2 कप (उबली और मैश)
नारियल- 5 चम्मच
बड़ा प्याज- 1
कडी पत्ता- 4
धनिया पत्ती- 2
पानी- 1 कप
जीरा- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- एक कटोरे में चावल का आटा और सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं।
- इसमें धीरे धीरे पानी मिलाती रहें और जब इसे सान लें तब इसे कुछ मिनटों के लिये किनारे रख दें।
- एक प्लास्टिक की शाीट को लीजिये, उसमें तेल लगाइये।
- फिर चावल के आटे की एक छोटी सी लोई लीजिये और उसे प्लास्टिक की शीट पर रखिये। इसे अपनी उंगलियों से दबाइये और रोटी का आकार दे दीजिये।
- अब तवे पर 1 चम्मच तेल डालें, फिर रोटी को दोनों ओर सेंके।
- लीजिये तैयार हो गई आपकी अक्की रोटी। इसे नारियल की चटनी और एक कप कॉफी के साथ खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
