Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्रि व्रत में बनाइये आलू की कढ़ी
Beauty
oi-Staff
नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रहता है इसलिये आप इन दिनों मांस मछली या अनाज नहीं खा सकते। पर जिन्हें खाने पीने का अधिक शौक होता है वे व्रत में भी अच्छे अच्छे पकवान और लजीजी रेसिपी बनाना नहीं भूलते। इसलिये आज हम आपको नवरात्रि पर बहुत ही टेस्टी आलू की कढ़ी बनाना सिखाएंगे। यह आलू की कढ़ी काफी चटपटी और जायकेदार है। यह एक ऐसी डिश है जो कि बनाने में बिल्कुल भी भारी नहीं है। यह आप कढ़ी की तरह ही बनाई जा सकती है। तो चलिये जानते हैं कि आलू की कढ़ी किस तरह से बनाई जा सकती है।
कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
व्रत में बनाइये कुट्टू की कढ़ी
सामग्री-
- आलू- 500 ग्राम उबले और मसले
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- सिंघाडे़ का आटा- 1/2 कप
- दही- 1 कप
- कडी पत्ते- 5
- जीरा- 1 चम्मच
- लाल मिर्च- 2
- अदरक- 1 चम्मच बारीक कटी
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- तेल- 2 कप
- सेंधा नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले लाल मिर्च पाउडर, आलू, नमक और सिंघाडे़ के आटे को मिक्स करें। इस मिश्रण में से 1/4 आटा निकाल कर पकौड़ी बनाने के लिये रख लें।
- कढाई में तेल गरम करें। फिर जो आटा निकाला था उसमें थेाड़ा पानी मिक्स कर के पकौडी बना कर तल लें।
- अन्य बचे हुए घोल में दही और 4 कप पानी मिक्स करें। घोल को अच्छी तरह से फेंटे।
- अब कढाई में थोडा सा तेल डालें। उसमें जीरा, लाल मिर्च और कडी पत्ते डाल कर चलाएं।
- 30 सेकेंड के बाद उसमें घिसी अदरक और धनिया पावडर डाल कर चलाएं।
- 1 मिनट के बाद दही वाला घोल डाल कर उबालें।
- उसके बाद इसमें पकौड़े डालें और 5 मिनट तक चलाएं।
- लीजिये तैयार हो गई आपकी आलू की कढी। इसे व्रत के चावल के साथ परोसिये।
Comments
Read more about: navratri veg recipe north indian dish नवरात्री वेज रेसिपी नार्थ इंडियन डिश नवरात्री व्रत रेसिपी
English summary



Click it and Unblock the Notifications
