Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
ब्रेकफास्ट में बनाइये ओट्स दलिया
Veg
oi-Staff
ओट्स खाने में टेस्टी और सेहत के लिये बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप ओट्स खाएंगे तो आपका पेट भी भरा रहेगा और शरीर में फाइबर तथा प्रोटीन भी जाएगा जिससे कोलेस्ट्रॉल की समस्या हल होगी। अगर आपको हेल्दी खाना पसंद है तो ओट्स को सामग्री के रूप में अपने ब्रेकफास्ट में जरुर शामिल करें।
आज हम आपको ब्रेकफास्ट के लिये ओट्स दलिया बनाना सिखाएंगे जिसमें सेब और केला पड़ा होगा। इससे यह टेस्टी लगता है और बच्चों को भी पसंद आएगा। तो आइये देखते हैं इस सिंपल सी रेसीपी को बनाने की विधि को।

सामग्री-
1/2 कप ओट्स
¼ कप दलिया
1 चम्मच लो फैट बटर
1 1/2 कप लो फैट दूध
1 चम्मच चीनी
1 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर
1 कप कटा सेब
1 कप स्लाइस केला
विधि-
- प्रेशर कुकर में बटर डालें, फिर उसमें ओट्स डाल कर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर भूने।
- फिर उसमें दलिया डाल कर 2 मिनट तक भूने।
- जब यह हो जाए तब उसमें दूध और 1 कप पानी डाल कर ढक्कन बंद कर दें और दो सीटी आने तक पकाएं।
- फिर ढक्कन खोल कर उसमें दालचीनी पाउडर और चीनी डालें।
- इसे कटोरे में निकाले और उसमें केले तथा सेब डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Apple oatmeal porridge
Story first published: Monday, June 3, 2013, 9:35 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2013



Click it and Unblock the Notifications
