Latest Updates
-
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि
स्वादिष्ट और पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी
Veg
oi-Staff
खिचड़ी एक ऐसा आहार है जो आराम से पचाया जा सकता है। कभी कभार रेगुलर भोजन छोड़ कर घर पर खिचड़ी बनाई जा सकती है। या फिर जब आपका मूड कुछ भारी भरकम बनाने का ना करे तो आप खिचड़ी बना कर परिवार वालों को खिला सकती हैं। आज हम आपको आसानी से बनने वाली बाजरा खिचड़ी बनाना सिखाएंगे। चावल की जगह पर बाजरा डाल कर खिचड़ी बनाने से शरीर को काफी पोषण मिलेगा।
बाजरा में काफी सारा प्रोटीन, आयरन और फोलिक एसिड होता है, जो कि प्रेगनेंट महिलाओं के लिये अच्छा माना जाता है। आइये देखते हैं कि बाजरा की खिचड़ी कैसे बनाई जाती है। यहां पर है इसकी विधि-
नाश्ते में बनाइये बाजरा खाखरा

भिगोने का समय - 8 घंटा
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 18 मिनट
कितने- 2 लोगों के लिये
विधि-
- 1/2 कप बाजरा, 8 घंटे भिगोया हुआ
- 1/2 कप पीली मूंग दाल, धुली हुई
- नमक- स्वादअनुसार
- 1 चम्मच घी
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच हींग
- 1/4 चम्मच हल्दी पावडर
विधि-
- बाजरा, मूंग दाल, नमक और दो कप पानी मिला कर कुकर में 4 सीटी तक पकाएं।
- जब यह पक जाए तब कुकर की भाप निकालें।
- दूसरी ओर पैन में घी गरम करें और उसमें जीरा डालें।
- कुछ देर के बाद इसमें हींग और हल्दी पावडर डाल कर मध्यम आंच पर दो सेकंड के लिये चलाएं।
- अब इसी पैन में पका हुआ बाजरा और मूंग दाल का मिश्रण तथा थोड़ा सा नमक मिक्स करें।
- इसे कुछ मिनट तक पकाएं और बीच बीच में चलाती रहें।
- अब आपकी बाजरे की खिचड़ी तैयार है, इसे तुरंत घी डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Bajra Khichdi Recipe
Story first published: Thursday, March 19, 2015, 12:01 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2015



Click it and Unblock the Notifications
