Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
बंगाली स्टाइल गोभी मलाई करी
Veg
oi-Staff
बंगाली व्यंजन की बात ही कुछ और होती है। बात चाहे नॉन वेज व्यंजन की हो या फिर शाकाहारी रेसिपी की, यहां दोनों ही चीजे़ लाजवाब बनती हैं। मसालों का मिश्रण एक सिंपल सी करी को भी टेस्टी बना देती है। आज हम आपको बंगाली स्टाइल की गोभी मलाई करी बनाना सिखाएंगे। यह बंगाली स्टाइल गोभी मलाई करी बड़ी ही टेस्टी लगती है और इसमें जो मसाले पड़े होते हैं, वह भी खुशबू देते हैं। इस रेसिपी में नारियल का दूध भी मिलाया जाता है। तो चलिये जानते हैं कि कैसे बनायी जाती है बंगाली स्टाइल की गोभी मलाई करी।

कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- फूल गोभी- 1
- प्याज पेस्ट- 2 चम्मच
- अदकर लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- टमैटो प्यूरी- 2 चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- नारियल दूध- 1 कप
- जीरा- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
- धनिया- 2 चम्मच
विधि-
- फूल गोभी को छोटे टुकड़ों में काट कर उसे गरम पानी में नमक डाल कर 10 मिनट तक भिगो कर रख दें।
- फिर इसे छान कर किनारे रखें।
- अब कढाई में 1 चम्मच तेल डाल कर उसमें गोभी को गोलडन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
- गोभी को प्लेट में निकाल कर बाहर रख दें।
- अब दुबारा कढाई में तेल डालें, जब गरम हो जाए तब उसमें जीरा डालें।
- 2 मिनट के बाद उसमें प्याज पेस्ट डाल कर पकाएं।
- फिर अदरक-लहसुन पेस्ट , हल्दी पाउडर, हरी मिर्च पेस्ट, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- अब इसमें टमैटो प्यूरी डाले और 3 मिनट पकाएं।
- इसके बाद फूलगोभी , नमक और नारियल का दूध डाल कर मिक्स करें।
- कढाई को ढंक दें और आंच को बिल्कुल धीमा कर दें।
- बीच-बीच में इसे चलाती रहें और जब हो जाए तब आंच को बंद कर दें।
- अब इस डिश को कटी हरी धनिया डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Bengali Style Gobi Malai Curry Recipe
Story first published: Wednesday, March 5, 2014, 12:03 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2014



Click it and Unblock the Notifications