Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
झट से बनाइये लजीज बटर पनीर
बटर पनीर भारतीय शाकाहारी व्यंजनों में से एक है। यह ठीक उसी साधारण तरीके से बनाई जाने वाली डिश है, लेकिन बस इसमें बटर मिला कर थोडा़ और रिच किया जाता है। पार्टी हो या फिर कोई तीज त्योहार, बटर पनीर के सब दीवाने हैं। इसकी ग्रेवी, प्याज, टमाटर और मसालों के प्रयोग से बनाइ जाती है। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि-

चार लोंगो के लिये
सामग्रीः
पनीर 500 ग्राम
बटर 100 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट 1 1/2 चम्मच
प्याज 2 (पेस्ट)
टमौटो प्यूरी 3/4 कप
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
गरम मसाला 1 1/2 चम्मच
चीनी 1 चम्मच
मलाई 1 चम्मच
हरी धनिया 1 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
विधिः
पनीर को क्यूब में काट लीजिये। एक पैन लीजिये और उसमें 3-4 चम्मच बटर डाल कर गरम कर लीजिये। अब पनीर के कटे टुकडों को उसमें फ्राइ कर लीजिये। अब पनीर को छान कर निकाल लीजिये और फिर उसी पैन में दुबारा थोडा बटर डाल कर गरम कीजिये। अब इस गरम बटर में, प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर 4-5 मिनट के लिये हल्की आंच पर भूंन लीजिये। जब यह भुन जाए तब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल कर फिर से 2 से 3 मिनट तक भूनिये। अब इस पैन में मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चीनी और नमक डालिये और पैन को अच्छे से चलाइये। अब इस मिश्रण में तली हुई पनीर डाल कर उपर से डेढ कप पानी डालिये और चलाइये! अब आंच को धीमा कीजिये और 4-5 मिनट के लिये पकने दीजिये। अब इसमें मलाई डालिये और 2-3 मिनट के लिये पकने दीजिये। अब आपका पनीर बटर मसाला महमानों को सर्व करने के लिये बिल्कुल रेडी हो चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
