Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हेल्दी कार्न बिरयानी
कार्न सेहत के लिये बहुत ही फायदेमंद होते हैं और अच्छी बात यह है कि यह सबको अच्छे भी लगते हैं। भुट्टा हो चाहे कार्न सूप, इनका स्वाद लाजवाब होता है। आज कल बाजार में कार्न बहुत मिल रहे हैं तो अगर आपको लगता है कि आपके घर में कार्न की रेसीपी हर किसी को पसंद आएगी तो आप उनके लिये कार्न बिरयानी बना सकती हैं। कार्न विटामिन से भरा हुआ होता है इसलिये हम चाहते हैं कि आप जो कुछ भी बनाएं वह सेहत वाली ही चीज हो। आइये जानते हैं कि कार्न बिरयानी किस तरह से बनाई जाती है।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
कार्न- 1 कप
प्याज- 1
टमाटर- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 5
तेल- 3 चम्मच
घी- 3 चम्मच
नारियल दूध- 1 कप
पानी- 3 कप
नमक- 1 चम्मच
मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- ½ चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
पुदीने की पत्ती- 4
गरम मसाला- 2 चम्मच
तेज पत्ता- 1
दालचीनी- 2
लौंग- 5
इलायची- 3
बासमती चावल- 2 कप
विधि-
- 2 कप बासमती चावल को आधे घंटे के लिये पानी में भिगो दें। फिर छान कर एक किनारे रखें।
- एक गहरे तले के बरतन में तेल और घी दोनों एक साथ गरम करें। उसमें तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालें।
- अब उसमें कटे हुए प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन रंग हो जाने तक भूने।
- जब प्याज हो जाए तब उसमें अदरक लहसुन पेस्ट और टमाटर डालें।
- इसे तब तक भूने जब तक यह पेस्ट के रूप में ना बन जाए।
- फिर हरी मिर्च, धनिया और पुदीने की पत्ती डालें।
- अब कार्न तथा हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नारियल दूध और नमक डालें।
- इसे ग्रेवी की तरह पकाएं और फिर 2 कप पानी डालें और उबालें।
- अब इसमें भिगोया गया चावल और आधा चम्मच नमक डाल कर ढंक कर पकाएं।
- जब हो जाए तब इस पर कटी हरी धनिया छिडके।



Click it and Unblock the Notifications
