Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेकफास्ट में बनाइये कार्न पनीर उपमा
सुबह ब्रेकफास्ट में उपमा एक अच्छा ऑपशन है लेकिन आप वही बोरिंग तरीके से बना हुआ उपमा खा कर बोर हो चुके होगे। यदि ऐसा है तो आज हम आपको बताएंगे कार्न पनीर उपमा जिससे ना केवल पेट भरेगा बल्कि स्वाद भी आएगा। इसे बनाने के लिये ज्यादा मशक्कत की जरुरत नहीं पड़ती, बस पनीर घिसने में 5 मिनट जरुर लग जाते हैं। तो आइये आज सुबह के नाश्ते में बनाया जाए यह कार्न पनीर उपमा।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
कार्न- 1/2 कप
शिमला मिर्च- 1/2
गाजर- 1
हरी मिर्च- 2
प्याज- 1
रवा- 1 कप
पनीर- 50 ग्राम
राई- 1 चम्मच
कडी पत्ता- 5
घी- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
टमाटर- 1
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. 2 कप पानी उबालिये, उसमें कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च, स्वीट कार्न आटै हरी मिर्च डालिये। इसमें थोडा़ सा नमक भी डालिये और 5 मिनट के लिये उबालिये।
2. तब तक पैन में घी को पिघला लीजिये और फिर उसमें रवा डाल कर 2 मिनट तक के लिये भूनिये और फिर किनारे रख दीजिये।
3. अब एक दूसरा पैन लीजिये, उसमें तेल डालिये, फिर राई और कडी पत्ता डाल कर भूनिये। अब उसी पैन में कटा हुआ प्याज डाल कर हाई फ्लेम पर 2-3 मिनट के लिये भूनिये।
4. अब पैन में घिसी हुई पनीर डालिये और 2 मिनट के लिये भूनिये। अब इसमें उबली हुई सब्तियां और पानी डालिये। इसे अच्छे से चलाइये और फिर रवा डाल दीजिये।
5. जब तक यह उपमा तैयार ना हो जाए तब तक इसे हल्की आंच पर चलाती रहें। तैयार होने के बाद इस पर कटे टमाटर और हरी धनिया छिड़किये।



Click it and Unblock the Notifications
