Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
ढाबा स्टाइल हांडी पनीर
अक्सर पनीर सभी की फेवरेट सब्जी होती है। घर में पार्टी हुई या फिर छुट्टी के दिनों में ही पनीर की कोई न कोई डिश तो बन ही जाती है। जब भी हम बाहर जाते हैं तो रोड साइड वाले ढाबों में भी हम पनीर की ही कोई करी खाना पसंद करते हैं। पता नहीं यहां की दाल और सब्जियों में ऐसी कौन सी बात होती है कि जिसकी तरफ हम खिंचते चले जाते हैं।
ढाबे की स्टाइल में अगर आपको खाना पकाना हो तो वो कोइ बड़ी बात नहीं है, आप भी खाने में जरा सा स्वाद बढा कर ढाबे की स्टाइल में हांडी पनीर आदि बना सकती हैं। जी हां, अगर आपका भी जी ढाबे के खाने के नाम से ललचाता हो तो, अभी ट्राई कीजिये ढाबा स्टाइल वाली हांडी पनीर।
कितने लागों के लिये- 10 मिनट
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
पनीर- 200 ग्राम
दही- कप
प्याज- 1
टमाटर- 2
हरी मिर्च- 3
अदरक- लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
तेज पत्ता- 1
नमक
तेल
पानी
ताजी क्रीम- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
मिट्टी का बर्तन- 1 मध्यम आकार
विधि-
- पैन में तेल गरम करें और उसमें पनीर के छोटे छोटे क्यूब काट कर सुनहरा तलें।
- बाद में पनीर निकाल कर उसी तेल में तेल पत्ता डालें। जब वह हो जाए तब उसमें कटी प्याज डाल कर भूरा होने तक पकाएं।
- फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डाल कर दो मिनट फ्राई करें।
- उसके बाद कटे टमाटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, मिर्च पाउडर डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- जब मसाला हो जाए तब उसमें फेंटी हुई दही डालें और मसाले को लगातार चलाती रहें।
- फिर पानी डालें और ग्रेवी को उबालें।
- फिर फ्राई किया हुआ पनीर डालें और मसाले के साथ मिलाएं। आंच को धीमा कर दें और पकाएं।
- जब पनीर तैयार हो जाए तो आंच से उतार कर उसमें हरी धनिया छिड़के और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications

