Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
मजेदार गट्टे की सब्जी

गट्टे के लिए सामग्री
150 ग्राम बेसन, 30 ग्राम तेल, 10 ग्राम पिसा हुआ धनिया, 5 ग्राम जीरा, 5 ग्राम हल्दी पाउडर, 5 ग्राम लाल मिर्च, 50 ग्राम दही, तलने के लिए तेल, नमक स्वादानुसार।
ग्रेवी के लिए सामग्री
तेल, 100 ग्राम प्याज का पेस्ट, 75 ग्राम दही, 15 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट, 10 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, 10 ग्राम धनिया पाउडर, 10 ग्राम हल्दी पाउडर, 5 ग्राम जीरा, थोड़ी सी हींग, नमक स्वादानुसार।
सजाने के लिए: हरा धनिया।
एक बाउल में बेसन, धनिया, जीरा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च सभी को अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण में तेल और दही डालकर मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ लें। अब इस मिश्रण को हाथों से लंबे-लंबे आकार में बना लें। कड़ाही में पानी उबालें। उसमें गट्टे को डालकर हल्की आंच में पकाएं। पकने के बाद गट्टे पानी पर तैरने लगेंगे अब उन्हें पानी से निकालकर गोल-गोल काट लें और तल लें।
कड़ाही में तेल गरम करके जीरा और हींग डालें फिर प्याज और अदरक-लहसुन डालकर भून लें। अब इसमें लाल मिर्च, धनिया, हल्दी डालकर थोड़ा सा दही डालकर भून लें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो तले हुए गट्टे डाल दें। कटे हरे धनिये से सजाकर परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
