Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जायकेदार मलाई कोफ्ता

मलाई कोफ्ता को बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री :
कोफ्ते के लिए सामग्री :1 किलो आलू, 2 बड़े चम्मच कसा हुआ पनीर, 4चम्मच मावा, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया इच्छानुसार, नमक और गरम मसाला स्वादानुसार, तलने के लिए तेल
बनाने की विधि : उबले हुए आलू को मसल ले, उसमें पनीर मिला करा सारी सामग्री मिला दें। उसे गोल-गोल बॉल बना लें और उसके बाद उसे धीमी आंच में तल ले। ब्राउन होने पर कढ़ाई से बाहर निकल ले।
करी के लिए सामग्री : दो प्याज बारीक कटे हुए, तीन लहसुन की कली (महीन पिसी), थोड़ी पिसी अदरक, तीन बड़े टमाटर बारीक कटे हुए, एक एक चम्मच पिसी हुई लाल मिर्च, हल्दी, धनिया और खसखस, नमक स्वादानुसार, २ तेजपत्ता,1 छोटा चम्मच ज़ीरा 5 लौंग, आधा चम्मच काली मिर्च और एक बड़ी इलायची,2 बड़े चम्मच मलाई,3 बड़े चम्मच तेल
विधि : तेल गरम करें, तेजपात, ज़ीरा, लौंग, काली मिर्च और इलायची का छौंक लगा कर प्याज, अदरक, लहसुन, खसखस इसमे डालें और सुनहरा होने तक तलें। टमाटर व मसाला मिलाकर भूनें। जैसे जैसे टमाटर का पानी कम होगा मसाला गाढ़ा होना शुरू हो जाएगा। अधिक गाढ़ा लगे तो पानी मिला सकते हैं। अच्छी तरह भुन जाए और तेल बाहर आ जाए तो मलाई मिला दें और मलाई को एकसार होने तक धीमी आँच पर पकाएँ । इस मसाले को कोफ्तों के ऊपर डालें, हरे धनिया से सजाकर गरम गरम चावल या रोटी के साथ परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
