Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शानदार, स्वादिष्ट नवरत्न पुलाव

नवरत्न पुलाव को बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री :
नवरत्न पुलाव के लिए 250 ग्राम चावल, 100 ग्राम घी, 50 ग्राम प्याज का लच्छा, 25 ग्राम अदरक का लच्छा, 8 से 10 लौंग, 1 से 2 चम्मच काली मिर्च, 4-6 बड़ी इलायची, 1 छोटा चम्मच जीरा, 4 हरी मिर्च कतरी हुई, 100 ग्राम हरे मटर के उबले हुए दाने, 50 ग्राम टमाटर, 100 ग्राम पनीर, 1 बड़ा चम्मच काजू, 1 बड़ा चम्मच पिस्ता, 1 बड़ा चम्मच बादाम की गिरियां, 1 बड़ा चम्मच खसखस, 1 से 2 चम्मच खाने वाले दो रंग, 1 बड़ा चम्मच किशमिस, और नमक स्वादानुसार।
बनाने की बिधि:
सबसे पहले चावल को साफ करके उसे एक पतीले में आधे घंटे तक पानी में भिगोकर छोड़ दें। इस दौरान आप चूल्हे पर एक बर्तन में थोड़ा सा घी डालकर सूखे मेवे जैसे काजू आदी को तलकर एक अलग बर्तन में निकाल ले। उसके बाद उसी पतीले में प्याज के लच्छे और अदरक को भून ले, ध्यान रहें प्याज को तब तक भूने जब तक वो लाल न हो जाये, उसके बाद प्याज के तैयार हो जाने के बाद उसे एक अलग प्लेट में निकाल लें।
इसके बाद आप लौंग, इलायची, जीरा, हींग, काली मिर्च, दालचीनी आदी को भूनकर मटर के दानों के बर्तन में डाल दें। कुछ देर बाद आप भीगे हुए चावल को अपने अन्दाज के अनुसार पानी में डालकर चूल्हे पर रख दे। ध्यान रहें कि इस दौरान पानी ज्यादा न हो जाए। जब चावल के पकने में थोड़ी कसर रह जाये उसी समय समय आप चावल में पनीर के टुकड़े और कटा टमाटर, और मटर को डाल दें, और चावल को धीमी आंच पर पकने दें।
उसके बाद कुछ देर बाद चावल जब पक कर तैयार हो जाए तो उसे उतार लें और उसे दो या तीन हीस्सों में अलग-अलग निकाल लें। दो हिस्सों में थोड़ा थोड़ा खाने वाला रंग डाल दे। ध्यान रहे रंग ज्यादा न हो लगभग आधा से एक चम्मच। उसके बाद आप तीनो हिस्सों को एक बर्तन में रखकर उसके उपर प्याज और अदरक का लच्छा छिड़क दें। इसप्रकार आप का नवरत्न पुलाव जो कि देखने में तीन अलग अलग रंगों में होगा बनकर तैयार हो जायेगा।



Click it and Unblock the Notifications
