Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
नाश्ते में इडली नहीं अब खाइये इडली उपमा
Veg
oi-Staff
साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट में लोग अक्सर उपमा, इडली या डोसा खाना ज्यादा पसंद करते हैं। पर अगर आप इडली खा कर बोर हो चुकी हैं तो उससे उपमा भी तैयार कर सकती हैं।
Pre-Diwali & Ganesh Chaturthi Sale at Paytm- 100% Cashback on Products.
जी हां, इडली उपमा एक बेहतरीन और एक नई डिश है, जिसे आप ब्रेकफास्ट के समय बना सकती हैं। यह उपमा केवल 15 मिनट में ही तैयार हो जाता है।
इसमें आप अपनी मन पसंद सब्जियां भी मिला सकती हैं। इसे चाहे तो शाम को चाय के साथ बनाएं या फिर सुबह नाश्ते में खाएं। तो अगर आपके घर में कुछ इडलियां बच जाएं तो उन्हें यूं ही सूखा और ठंडा खाने की बजाए, उसका उपमा बना लीजिये। आइये जानते हैं इसकी विधि-

कितने- 1 या 2 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 5 से 6 इडली, मसली हुई
- 1 चम्मच तेल
- ½ चम्मच सरसों
- ½ चम्मच जीरा
- ½ चम्मच उड़द दाल
- 5 से 6 करी पत्ते
- ½ चम्मच बारीक कटा अदरक
- 1 हरी मिर्च, कटा
- 1 सूखी लाल मिर्च
- हींग की एक चुटकी
- 1 छोटा प्याज, कटा हुआ
- नमक की स्वादअनुसार
- 1 से 2 कटी हुई हरी धनिया
बनाने की विधि-
- सबसे पहले इडली को हाथों से मसल लें और किनारे रख दें।
- फिर पैन में 1 चम्मच तेल गरम करे और उसमें राई डालें।
- जब राई फूट जाए तब उसमें उरद दाल और जीरा डालें।
- फिर करी पत्ते, अदरक, सूखी लाल मिर्च और चुटकीभर हींग डालें।
- इसे चलाइये और फिर इसमें कटी प्याज डालें।
- फिर मसली हुई इडली और ऊपर से नमक छिड़किये।
- इसे दो मिनट के लिये अच्छी तरह से मिक्स करें।
- आखिर में आंच बंद कीजिये और ऊपर से 2 चम्मच हरी धनिया छिड़किये।
- अगर आप चाहें तो ऊपर से घिसा हुआ नारियल भी डाल सकती हैं।
- इसे नारियल चटनी या नींबू के अचार के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications