Latest Updates
-
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी
नाश्ते या लंच के लिये टेस्टी मसाला पराठा
Veg
oi-Staff
मसाला पराठा, सादे पराठे का ही एक अलग रूप है, जो खाने में काफी टेस्टी लगता है। जिस दिन आपका मन पराठे खाने का करे, उस दिन आटा सानते वक्त उसमें कुछ मसाले मिक्स कर दें और मसाला पराठा बनाएं।
मसाला पराठा बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता और यह बाकी के अन्य भरवा पराठे से कहीं ज्यादा आसान है। आप इसे नाश्ते में चाय के साथ या फिर लंच में किसी सूखी सब्जी के साथ ले जा सकती हैं। तो देर किस बात की आइये देखते हैं मसाला पराठा बनाने की विधि क्या है।

कितने- 2 से 3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 चम्मच तेल
- ¼ चम्मच जीरा
- ¼ चम्मच अजवाइन
- ¼ चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
- ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- आधा चम्मच अमचूर पाउडर
- ¾ 1 कप पानी
- घी या तेल परांठे बनाने के लिये
बनाने की विधि-
- 2 कप आटा लें, उसमें सभी मसाले मिक्स करें। फिर उसमें 1 चम्मच तेल और आधा कप पानी डाल कर साने।
- आटा सानते वक्त जितने पानी की जरुरत हो, उतना मिलाएं।
- आटे को गीले कपड़े से ढंक कर 30 मिनट के लिये रख दें।
- फिर इससे लोई ले कर पराठे बनाएं और तवे पर घी या तेल लगा कर दोंनो ओर सेंके।
- जब पराठे गोल्डन हो जाएं तब गैस बंद कर दें। इसी तरह से सारे पराठे बना लें।
- फिर इन्हें सब्जी या आम के अंचार के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
how to make masala paratha recipe
Story first published: Friday, September 16, 2016, 12:46 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2016



Click it and Unblock the Notifications