Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
कम समय में ऐसे बनाएं ओट्स इडली
Veg
oi-Staff
अगर आपके पास ब्रेकफास्ट बनाने का समय नहीं है तो आप इस ओट्स इडली को बना सकती हैं। यह काफी टेस्टी होती है और साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है।
इडली बनाने के लिये आप उसमें गाजर, हरी मटर या अन्य अपनी मन पसंद सब्जियां भी मिला सकती हैं। इसमें हमने अदरक भी मिलाया है, जिससे इडली का स्वाद टेस्टी हो जाए। आप दही की मात्रा को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकती हैं। अब आइये देखते हैं ओट्स इडली बनाने की विधि।

कितने- 8
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- ओट्स - 1 कप
- रवा - 1/2 कप
- दही - 1/2 कप
- अपने पसंद की सब्जियां - जरूरत अनुसार
- पानी - 1/2 कप
- नमक - 1 छोटा चम्मच
- इनो फ्रूट सॉल्ट - 1/2 छोटा चम्मच
- नींबू - 1
- हरी मिर्च, बारीक कटी- 2 नग
- कटा हरा धनिया - 1 चम्मच
- कटा हुआ अदरक - 1 छोटा चम्मच
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
- सरसों - 3/4 छोटा चम्मच
- उड़द की दाल - 1 छोटा चम्मच
- चना दाल - 1 छोटा चम्मच
- कडी पत्ते - 1 गुच्छा
विधि -
- सबसे पहले ओट्स को किसी गरम पैन में 3 मिनट के लिये रोस्ट कर लें। फिर उसे ठंडा कर के मिक्सी में पीस कर पावडर बना लें।
- अब पैन को गैस पर चढा कर उसमें तेल गरम करें। फिर उसमें तड़के वाली सामग्रियां डज्ञल कर बाद में सब्जियां डालें।
- फिर उसमें अदरक, हरी मिर्च, धनिया डाल कर फ्राई करें।
- उसके बाद इसमें रवा डालें और फ्राई करें।
- अब इसे मिक्सी में डालें और उसमें ओट्स पावडर, दही, नींबू का रस तथा पानी डाल कर इडली के लिये घोल तैयार करें।
- मिक्सी से घोल निकाल कर उसमें इनो डालें। इससे आपकी इडली बिल्कुल फूली हुई बनेगी।
- अब इस घोल को इडली बनाने वाले सांचे में डालें और इडली को 10-15 मिनट के लिये पकाएं।
- सांचे में हमेशा तेल लगा लेना चाहिये नहीं तो इडली चिपक जाएगी।
- जब इडली हो जाए तब इसे थोड़ा ठंडा होने के बाद सर्व करें।
Comments
English summary
Instant Oats idli recipe
Story first published: Saturday, May 14, 2016, 15:20 [IST]
Other articles published on May 14, 2016



Click it and Unblock the Notifications