Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
पांच मिनट में बनाएं जीरा आलू

जीरा आलू एक स्वादिष्ट और घर में बनाई जाने वाली सबसे आम रेसीपी है। यह सरल स्वादिष्ट सब्जी केवल पांच मिनट में बनाई जा सकती है।
इसमें जीरा और आलू का ऐसा मेल होता है, कि खाने में सचमुच स्वाद बढ़ जाता है। आप चाहें तो इसे शाम को स्नैक के रुप में भी खा सकती हैं।
इसको बस थोड़ा सा डीप फ्राई करिये और टमैटो कैचप के साथ खाइये। यह एक नार्थ इंडियन डिश है, लेकिन अगर आप इसमें कड़ी पत्ता और सरसों के दाने डाल देंगी, तो यह साउथ इंडियन बन जाएगी।
सामग्री-
4 आलू छोटे टुकड़ों में कटे हुए, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच अमचुर, 3 हरी मिर्च, 1 तेज पत्ता, 1 चम्मच धनिया, 1 चम्मच तेल, नमक स्वादअनुसार।
विधि-
आलू को छील कर छोटे-छोटे टुकड़ो में काटें। पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा तथा तेज पत्ता डालें। अब गैस को थोड़ा धीमा करें और उसमें जीरा पाउडर तथा अमचूर डाल कर चलाएं। अब तेल में आलू, कटी हरी मिर्च तथा नमक डाल कर चलाएं। थोड़ी-थोड़ी देर पर आलू को चलाती रहें और फिर पैन के ढक्कन को बंद कर दें। अब पांच मिनट तक के लिए इसको पकने दें, लेकिन ध्यान रहे कि यह पैन से चिपके नहीं। अब इसको गैस से उतार लें और हरी धनिया से गार्निश करें। अब आपका जीरा आलू पूरी तरह से तैयार हो चुका है, इसको अपने परिवार वालों को खिलाएं और तारीफें बटोरें।



Click it and Unblock the Notifications
