Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
जायकेदार कालीमिर्च पनीर
Veg
oi-Staff
यह मेरी फेवरेट पनीर रेसिपी है। मुझे पनीर किसी भी तरीके से अच्छी लगती है और खुशी की बात यह है कि मेरे पति और बच्चे को पनीर बहुत पसंद है। जब मुझे समय में नहीं आता कि आज खाने मे क्या पकाना है तो मेरे में मन में सबसे पहले पनीर पकाने की ही बात आती है। हांलाकि मेरे बच्चे के लिये यह पनीर की सब्जी थेाड़ी स्पाइसी है और वह इसे खतम करने के लिये पानी का सहारा लेता है।
इस कालीमिर्च पनीर का स्वाद केवल तभी आता है जब इसमें कालीमिर्च का प्रयोग अच्छे से किया गया हो। अगर आपको कालीमिर्च खाने से कोई परहेज नहीं है तो आप अपनी पनीर की रेसिपी में मन चाही मात्रा में पनीर प्रयोग कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस जायकेदार कालीमिर्च पनीर को बनाने कि विधि-

कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- पनीर- 400 ग्राम
- तेल- 5 चम्मच
- प्याज- 1 1/2 कप
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- घी- 1 चम्मच
- दालचीनी- 1 इंच पीस
- बड़ी इलायची- 2
- काली मिर्च- 4-5
- लौंग- 3-5
- तेज पत्ता- 2
- दही- 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- ताजी क्रीम- 1/4 कप
- ताजी धनिया- 3 चम्मच

विधि-
- कढाई में तेल डाल कर गरम करें और उसमें कटी हुई प्याज डाल कर भूरा कर लें।
- फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 2 मिनट फ्राई करें।
- इसे ब्लेडर में डाल कर थेाड़ा सा पानी मिलाएं और पीस लें।
- अब दुबारा से कढाई में घी गरम करें, जब घी गरम हो जाए तब उसमें दालचीनी, काली मिर्च, लौंग और तेज पत्ता डालें।
- फिर इसमें काली मिर्च के दाने डालें।
- इसे दो मिनट फ्राई करें।
- आंच बंद करें और उसमें दही मिला कर अच्छे से मिक्स करें।
- अब दुबारा आंच जलाएं और उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और जीरा पाउडर डालें।
- इसे 4 मिनट फ्राई करें।
- अब कढाई में पनीर और 1 कप पानी मिलाएं।
- पैन को कवर कर दें और 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- अब कढाई में ताजी क्रीम डालिये।
- इसे कटी हुई धनिया से गार्निश करें।
- इसे चावल या फिर नान के साथ सर्व करें।

विधि-

विधि-

विधि-

विधि-

विधि-
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications