नवरात्रि में बनाइये हेल्‍दी कुट्टू का डोसा

नवरात्रि के समय लोग कुट्टू का आटा खाना ज्‍यादा पसंद करते हैं। वे इसकी पूड़ी बनाते हैं लेकिन अगर आप चाहें तो इससे डोसा बना सकती हैं।

जी हां, आज हम आपको कुट्टू के आटे का मसाला डोसा बनाना सिखाएंगे जो कि खाने में काफी टेस्‍टी होता है। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

Kuttu Ka Dosa For Navratri

भरावन के लिये सामग्री-

  • आलू- 3 उबले हुए
  • घी- तलने के लिये
  • नमक- स्‍वादअनुसार
  • लाल मिर्च पावडर- 1/2 टी स्‍पून
  • कटी अदरक- 1/2 टी स्‍पून

डोसे के लिये सामग्री-

  • कुट्टू का आटा- 5 चम्‍मच
  • उबली अरबी- 2 चम्‍मच
  • नमक- स्‍वादअनुसार
  • अजवाइन- 1/2 चम्‍मच
  • लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्‍मच
  • कटी अदरक- 1 चम्‍मच
  • कटी हरी मिर्च- 1 चम्‍मच
  • घी
  • हरी मिर्च- 1/2 चम्‍मच

विधि -

  1. एक पैन में घी गरम करें, उसमें आलू डाल कर बाकी की सामग्रियां मिलाएं।
  2. आलू को भूरा होने तक फ्राई करें और इसे किसी प्‍लेट पर निकाल लें।
  3. अब एक कटोरे में अरबी और कुट्टू का आटा तथा नमक मिलाएं।
  4. इसमें पानी मिलाएं और ऊपर से अजवाइन, लाल मिर्च पावडर, अदरक और हरी मिर्च डालें।
  5. इसमें पानी उतना मिलाएं जब तक कि यह पतला घोल ना बन जाए।
  6. एक पैन या डोसे बनाने वाला तवा लें। उस पर अच्‍छी तरह से घी लगाएं।
  7. फिर उस पर एक कल्‍छुल भर कर डोसे का घोल डालें।
  8. इसे फैलाएं और क्रिस्‍पी होने तक पकाएं।
  9. अब डोसा पलटें और उस पर आलू का मिश्रण रखें।
  10. अब इसे फोल्‍ड करें और नारियल चटनी के साथ सर्व करें।

Story first published: Tuesday, October 4, 2016, 16:23 [IST]
Desktop Bottom Promotion