Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मटर पनीर की सूखी सब्जी
मटर पनीर की सब्जी एक आम सब्जी है जो हर घर में बनाई जाती है तथा परिवार के लोग इसे बडे़ चाव के साथ खाते भी हैं। आज हम पनीर की सूखी सब्जी बनाएंगे जिसमें पनीर को बिना तले ही प्रयोग में लाया जाएगा। पनीर को तलने से वह कड़ी हो जाती है इसलिये यदि आप सूखी पनीर की सब्जी बना रही हैं तो पनीर को बिना तले डालें।
यदि आप चाहें तो पनीर को तल भी सकती हैं। अगर मटर ताजी है तो आप उसे बिना उबाले डाल सकती हैं नहीं तो उसे हल्का उबाल लें और उसमें नमक डाल लें। ऐसा करने से वह सॉफ्ट हो जाएगी और उसका रंग भी बरकरार रहेगा। तो आइये चलिये बनाते हैं मटर पनीर की सूखी स्वादिष्ट सब्जी।

3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20-25 मिनट
सामग्री-
पनीर क्यूब- 1 कप
हरी मटर- 1 कप
प्याज- 2
टमाटर- 1
दूध- आधा कप
अदरक- 1 इंच
लहसुन- 5-6
हल्दी पाउडर- चुटकी भर
लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून
गरम मसाला- आधा चम्मच
हरी धनिया पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- आधा चम्मच
तेज पत्ता- 1
नमक- स्वादअनुसार
पानी- आधा कप
तेल- आधा कप
विधि-
1. सबेस पहले एक फ्राइंग पैन में 3 चम्मच तेल गरम कीजिये, फिर उसमें तेज पत्ता, प्याज, अदरक और कुटी हुई लहसुन डाल कर हल्की आंच पर पकाएं।
2. फिर पैन में हरी मटर डाल कर 2 मिनट तक भूने। जब हरी मटर आधी पक जाए तब उसमें कटे टमाटर, हल्दी पाउडर, पनीर और नमक डालिये। इसे अच्छे से मिक्स करें और पनीर के टुकड़ों को अच्छे से फ्राई हो जाने दें।
3. अब मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, दूध और पानी डालें और 3-4 मिनट के लिये ग्रेवी को पका लें तथा गाढ़ी कर लें।
4. जब पनीर क्यूब्स अच्छी तरह से फ्राई दिखने लगे तब ऊपर से गरम मसाला छिड़के। इस सब्जी को बिल्कुल सुखा लें और फिर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
