Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जायकेदार मेथी मटर मलाई
Veg
oi-Staff
अगर आप कुछ टेस्टी और जाकेदार खाना बनाने की सोंच रही हैं या फिर आपके घर पर आज शाम महमान आने वाले हैं, तो मेथी मटर मलाई से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। यह घर पर बनाई जाने वाली टेस्टी डिश है जिसे आप एक बार खा लेने के बाद रेस्ट्रॉन का रास्ता भूल जाएंगे।
यह डिश मलाई दार होती है जिसे पराठे या नान के साथ खाने पर स्वाद आ जाता है। मेथी थोड़ी सी कडुई होती है पर इसे पानी के साथ मिला कर पकाने से इसका स्वाद बैलेंस हो जाता है। इस डिश को बच्चे भी खूब पसंद करेंगे
कितने- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- मेथी पत्ते- 2 कप
- मटर- 1 कप
- प्याज- 1
- काजू- 1/2 कप
- टमाटर- 1
- तेल- 3 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- हरी इलायची- 3
- दालचीनी- 1 इंच पीस
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- किचन किंग मसाला- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 कप
- चीनी- 1 चम्मच
- खोया- 50 ग्राम
- ताजी क्रीम- 1/2 कप
- नींबू रस
विधि-
- मेथी को धो कर बारीक काट लीजिये। मेथी और मटर को पैन में पानी डाल कर उबाल लीजिये। फिर पानी निकाल कर उसे किनारे रख दें।
- अब पैन में पानी डाल कर प्याज को भी 5 मिनट के लिये उबाल लीजिये।
- अब मिक्सी में उबला प्याज, काजू और टमाटर को बारीक पेस्ट बना लीजिये।
- पैन में तेल गरम करें।
- उसमें हरी मिर्च, दालचीनी और इलायची डाल कर 30 सेकेंड चलाएं।
- फिर प्याज और काजू पेस्ट डालें।
- उसके बाद आधा कप पानी डालें और 5 मिनट के लिये चलाएं।
- अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, किचन किंग मसाला, गरम मसाला और खोआ डाल कर 1 कप पानी डालें। इसे 3 मिनट पकाएं।
- फिर मेथी और पकी हुई मटर पैन में डाल कर 3 मिनट पकाएं।
- इसके बाद ताजी क्रीम और चीनी डाल कर 1 मिनट पकाएं।
- नींबू का रस डालें।
- अब इसे ताजी क्रीम डाल कर गार्निश करें।
- इसे नॉन या कुल्चे के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
