Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
मशरूम मटर पराठा
Veg
oi-Staff
नाश्ते के रूप में पराठा खाना हर किसी को पसंद होता है। मशरूम मटर पराठा एक बहुत ही अच्छा मेल है, जिसे ब्रेकफास्ट में खाया जा सकता है। मशरूम तब और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है जब इसे मसालों के साथ पकाया जाता है। साथ ही मशरूम स्वास्थ्य के लिये भी बहुत अच्छा होता है।
यह मशरूम मटर पराठा बनाने में काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय की भी आवश्यकता नहीं है। तो आइये देखते हैं कैसे बनाया जाता है नाश्ते के लिये मशरूम मटर पराठा।

कितने लोगो के लिये- 2
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में मसय- 20 मिनट
सामग्री-
- गेहूं का आटा- 2 कप
- मशरूम- 1/2 कप
- पनीर- 5 चम्मच
- हरी मटर- 3 चम्मच
- हरी मिर्च- 2 चम्मच
- अदरक- 1 चम्मच
- दही- 1/2 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- पानी- 1/2 कप
विधि-
- सबसे पहले आटे को सान कर रख लीजिये। आटा मुलायम होना चाहिये।
- जब आटा थोड़ा सा ठोस हो जाए तब उसमें कटे हुए मशरूम, घिसी हुई मिर्च और अदरक मिलाइये।
- फिर दुबारा से आटे को एक बार गूथ लीजिये।
- अब इसी आटे में दही, हरी मटर, पनीर और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
- जब आटे के साथ ये सभी सामग्रियां गूथ लें तब इसकी लोई बनाइये।
- इसे बेल कर फ्राइंग पैन में तेल डाल कर सेंक लीजिये।
- इसी तरह से कई ढेर सारे पराठे बना लीजिये और गरमा गरम सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Mushroom-Peas Paratha For Breakfast
Story first published: Wednesday, October 23, 2013, 10:11 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2013



Click it and Unblock the Notifications