Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
संडे स्पेशल: पालक पनीर कोफ्ता
सड़े के दिन आपकी छुट्टी रहती है, तो जाहिर सी बात है कि आपके पास खूब सारा समय भी रहता होगा। अगर आप इस संडे कहीं बाहर खाने का प्लान बना रहें हैं तो कहीं जाने की बजाए अपने ही घर पर यह लज़ीज पालक पनीर कोफ्ता बनाइये। यह स्वाद में काफी टेस्टी होते हैं। पालक पनीर कोफ्ते को आप रोटी या फिर चावल के साथ खा सकते हैं। तो फिर देर किस बात की आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

कितने लोगों के लिए : 6
सामग्री :
250 ग्राम छेना
60 ग्राम बेसन
1 किग्रा पालक
1 छोटी गांठ अदरक
4 हरी मिर्च
250 ग्राम टमाटर
125 ग्राम प्याज
2 चम्मच नमक
आधा चम्मच जीरा
2 चम्मच धनिया
2 चम्मच शक्कर
1 चौथाई गर्म मसाला
1 गुच्छी हरी धनिया की पत्ती
2 चम्मच घी
तलने के लिए तेल या घी
विधि :
1. पालक की पत्तियों को आधी अदरक और दो हरी मिर्च डालकर 125 ग्राम पानी देकर उबाल लें।
2. उसके बाद पानी निचोड़कर पालक को पीस लें। थोड़ा बेसन लपेटने के लिए रखकर बाकी मिला लें।
3. पनीर को हाथों से मसल लें और एक चौथाई चम्मच नमक, एक हरी मिर्च और थोड़ी पिसी अदरक देकर मिक्स कर लें।
4. एक बड़े नींबू के बराबर पालक लेकर उसमें एक छोटी सुपारी जितना छेना भर दें और गोल गोली बनाकर सूखे बेसन में लपेटकर मध्यम आंच पर तल लें।
5. अब ग्रेवी तैयार करने के लिये कढाई में घी गर्म करें और उसमें जीरा डाल कर गरम करें, उसके बाद उसमें सूखा धनिया, थोड़ी अदरक और एक कटी हरी मिर्च, महीन कटे टमाटर, पिसा प्याज डालें व थोड़ा भूनें और बढि़या ग्रेवी तैयार कर लें।
6. परोसने से 15 मिनट पहले ग्रेवी में तैयार कोफ्तों की गोलियों को डाल दें, गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
