Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिल के रोगियों के लिये पंचकुटी दाल
कार्डियक रोग बहुत ही घातक होता है जिसको कम करने के लिये अपने आहार पर विशेश ध्यान देने की आवश्यकता होती है। दिल के रोगियों के लिये दाल एक अच्छा आहार है। आज हम आपको पंचकुटी दाल बनाना सिखाएंगे जो कि दिल के रोगियों के लिये बहुत ही लाभदायक होती है। इस दाल में बहुत ही कम तेल और मसाले का प्रयोग होता है। इसे पंचकुटी दाल इसलिये बोलते हैं क्योंकि इसमें पांच तरह की दालें मिली होती हैं। दालों में बहुत सारा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है जो कि दिल के रोगियों के लिये अच्छा होता है। आइये जानते हैं पंचकुटी दाल बनाने कि विधि-
कितने लोगो के लिये- 4-5
तैयारी में समय- 15 मिनट
तैयारी में समय- 20 मिनट

सामग्री-
उरद दाल- 2 चम्मच
तूअर दाल- 2 चम्मच
मूंग दाल- 2 चम्मच
मसूर दाल- 2 चम्मच
चना दाल- 2 चम्मच
राई- 1 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
दालचीनी- 1
लौंग- 2
कडी पत्ता- 5
सूखी लाल मिर्च- 1
लहसुन- 5-6
टमाटर- 2
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
नींबू रस- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
पानी- 2 कप
विधि-
- सबसे पहले सारी दालों को साफ पानी से धो लें।
- अब प्रेशर कुकर में दाल को पानी और नमक के साथ 3 सीटी लगा कर पका लें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उमसें राई, जीरा, कडी पत्ते, लाल मिर्च, दालचीनी, लौंग डाल कर 2 मिनट फ्राई करें।
- अब उसमें कटी हुई लहसुन डाल कर 1 मिनट फ्राई करें।
- उसके बाद कटे टमाटर, गरम मसाला, नींबू का रस और पकी हुई दाल डालें।
- इसे अच्छी प्रकार से मिक्स करें और मध्यम आंच पर थोड़ी देर पका लें।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद कर दें और धनिया पत्ती छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
