Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पनीर अदरकी रेसिपी
पनीर की डिश अक्सर हर किसी को पसंद होती है। यह पौष्टिक होने के साथ साथ टेस्टी भी होती है। हो सकता है कि आपके घर में हर छुट्टी वाले दिन बढियां पनीर कि रेसिपी बनती हो इसलिये अगर आप पनीर कि डिश के इतने ही दिवाने हैं तो क्यूं न आज बना ली जाए पनीर अदरकी। इसे अदरकी नाम से इसलिये बुलाया जाता है क्येांकि इसमें बहुत ज्यादा अदरक का प्रयोग किया जाता है। इसमें ग्रेवी के साथ अदरक का पेस्ट डाला जाता है और ग्रेवी तैयार हो जाने पर भी अदरक के लच्छे डाले जाते हैं।

सामग्री-
अदरक- 2 (1 इंच पीस मे छिला और स्लाइस किया हुआ)
पनीर- 200 ग्राम
प्याज- 3
अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
टमाटर- 3
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
खसखस- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- सबसे पहले खसखस और जीरा एक साथ पीस लें और किनारे रख दें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज डाल कर भूने। फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर भूने। फिर उसमें आधी स्लाइस की हुई अदरक डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- अब इसमें हल्दी पाउडर, नमक, हरी मिर्च डाल कर 5 मिनट भूने। उसके बाद इसमें खसखस वाला पेस्ट और काली मिर्च पाउडर, नींबू रस डाल कर पकाएं।
- अब इसमें पनीर के क्यूब्स डाल कर हल्की आच पर भूने।
- फिर इसमें पानी डाल कर ढक्कन ढांक कर आंच धीमी कर दें।
- जब यह हो जाए जब ऊपर से गरम मसाला पाउडर डालें और मिक्स करें।
- आंच बंद कर के सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
