Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पनीर चना मसाला
पनीर चना मसाला एक बहुत ही मसालेदार और स्वादिष्ट वेजिटेरियन सब्जी है, जिसे अधिकतर नार्थ इंडिया में खाया जाता है। आप भी इस पनीर मसाला की स्वादिष्ट सब्जी को घर पर बिना कोई टेंशन के बना सकती हैं। अगर आपके परिवार में किसी को भी पनीर पसंद है तो, आप इसे जरुर बनाएं क्योंकि उन्हें यह सब्जी बहुत पसंद आएगी। इसे आप सुबह के नाश्ते में बना कर बच्चों को पराठे के साथ खिला सकती हैं या फिर दुपहर में जीरा राइस के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर ज्यादा मिर्च खाने का मन नहीं है तो आप इसमें काली मिर्च पाउडर की मात्रा कम भी कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइये बनाते हैं स्वादिष्ट पनीर चना मसाला कि रेसिपी।
तैयारी में समय- 3-4
पकाने में समय- 5 घंटे

सामग्री-
चना- 1 कप
पनीर- 250 ग्राम
प्याज- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
टमाटर- 2
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले चना को 3 कप पानी में डाल कर 5 घंटे के लिये भिगो दें। उसके बाद उसे छान कर 1 कप पानी और नमक डाल कर प्रेशर कुकर में पकाएं। सीटी करीबन 4 लगाएं और आंच को धीमा कर के रखें।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद करें और चने को ठंडा होने के लिये रख दें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डाले और थोड़ी देर बाद कटी हुई प्याज डाल कर मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- जब प्याज पक जाए तब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और भूने।
- फिर कटे टमाटर, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- इसके बाद उसमें चने डालें और मिक्स करें।
- फिर पनीर के टुकड़े डाल कर ऊपर से गरम मसाला डालें और हल्के हाथों से चलाएं।
- इसे 5 मिनट तक पकाएं और जब हो जाए तब आंच बंद कर के उस पर धनिया काट कर छिड़क दें।
- पनीर चना मसाला तैयार है, इसे पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
