Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
जायकेदार पनीर कोकोनट ग्रेवी
Veg
oi-Staff
पनीर बनाने के लिये किसी त्योहार या दिन की आवश्यकता नहीं पड़ती। अगर आपको पनीर खाना बहुत पसंद है तो आपको पनीर कोकोनट ग्रेवी बहुत पसंद आएगी। पनीर कोकोनट ग्रेवी बहुत ही टेस्टी होती है क्योंकि इसमें नारियल का दूध मिलाया जाता है जिससे यह गाढी होने के साथ साथ टेस्टी भी हो जाती है। तो अगर घर पर कोई पार्टी हो या फिर कुछ जायकेदार खाने का मन हो तो पनीर कोकोनट ग्रेवी बनाना मत भूलियेगा। आइाये जातने हैं पनीर कोकोनट ग्रेवी बनाने कि विधि-

सामग्री-
250 ग्राम पनीर
प्याज- 3
लहसुन- 4-5
अदरक- 1 पीस
टमाटर- 4
धनिया पत्ती- 1/2
लाल मिर्च- 2
जीरा- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- चम्मच
चीनी- 1/2 चम्मच
मूंगफली पाउडर- 3 चम्मच
नारियल दूध- 1 कप
नींबू रस- 1 चम्मच
घी- 2 चम्मच
विधि-
- पनीर को चौकोर आकार में काट लें।
- प्याज का पेस्ट तैयार करें।
- अदरक और लहसुन का पेस्ट तैयार करें।
- मूंगफली को भून कर उसका पाउडर तैयार करें।
- नारियल दूध तैयार करने के लिये ताजे नारियल को घिस लें और मिक्सी में 1 कप पानी डाल कर पीस लें। पानी को छान लें और किनारे रखें।
- पैन में घी डाल कर गरम करें। फिर जीरा डाल कर बाद में प्याज का पेस्ट डालें।
- जब प्याज पक जाए तब उसमें अदकर लहसुन पेस्ट डाल कर 1 मिनट पकाएं।
- कटे टमाटर और ताजी लाल मिर्च डाल कर तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल या घी से अलग न हो जाए।
- फिर धनिया पाउडर , लाल मिर्च पाउडर, नमक , पिसी चीनी, मूंगफली पाउडर और नारियल का दूध डालें।
- अब उसमें कटी हुई पनीर क्यूब्स डाल कर ग्रेवी को गाढा होने तक पकाएं।
- जब ग्रेवी पूरी तरह से पक जाए तब गैस बंद करें और ग्रेवी में ऊप्पर से कटी धनिया काट कर छिड़के और सर्व करें।
Comments
English summary
Paneer Coconut Gravy Recipe
Story first published: Friday, September 27, 2013, 13:43 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2013



Click it and Unblock the Notifications
