Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुंह में पानी ला देगी पनीर हरियाली
Veg
oi-Staff
पनीर रेसीपी हमेशा से ही स्वादिष्ट सब्जी के रूप में मानी जाती आ रही है। इसकी हर रेसीपी का स्वाद कुछ अलग होता है। हम में से कई लोगों का मानना है कि अगर पनीर की सब्जी में ताजी हरी पत्तियां डाल दी जाएं तो उसका स्वाद और भी अधिक जायकेदार बन जाता है। आज जो हम आपको पनीर की रेसीपी बताएंगे उसका नाम पनीर हरियानी है जिसमें ताजी हरी धनिया और पुदीने की पत्तियों को पीस कर मसालों के साथ मिलाया जाता है। आइये बनाते हैं स्वादिष्ट और मुंह में पानी ला देने वाली पनीर हरियाली।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
पनीर- 250 ग्राम
ताजी धनिया- 1 छोटा गुच्छा
ताजी पुदीना- 1/2 गुच्छा
हरी मिर्च- 2
अदरक- 4
शिमला मिर्च- 1
टमाटर- 1
प्याज- 1
चाट मसाला- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- धनिया पत्ती, पुदीने की पत्ती, लहसुन और हरी मिर्च को काट कर मिक्सर में आधा कप पानी डाल कर बारीक पीस लीजिये।
- पैन में तेल डालिये और उसमें कटी प्याज डाल कर मध्यम आंच पर भूनिये।
- अब उसमें कटे टमाटर और शिमला मिर्च मिला कर पकाइये।
- अब पिसे धनिया और पुदीने का पेस्ट उसमें डालिये और अच्छी तरह से चलाइये।
- फिर हल्दी पाउडर, चाट मसाला, नमक डाल कर 2 मिनट तक पकाइये।
- अब उसमें पनीर क्यूब्स और आधा कप पानी डालिये। पैन में ढक्कन लगाएं और 5 मिनट तक पकाएं।
- एक बार जब यह हो जाए तब आंच बर कर दें और सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications

