Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
तीखा पसंद करने वालों के लिये पनीर मिर्च मसाला
पनीर का नाम सुनते ही वेज पसंद करने वालों के मुंह में पानी आ जाता है। क्या आप भी पनीर के व्यंजन पसंद करते हैं और रोज़ नई-नई डिश खोजते रहते हैं? तो चिंता ना करें क्योंकि आज हम आपको बताएंगे पनीर की सबसे स्वादिष्ट रेसीपी जिसका नाम पनीर मिर्च मसाला है।
यदि आपको मिर्च मसाला बहुत पसंद है तो आप इस व्यंजन को घर पर टाई कर सकते हैं। यह बनाने में बहुत ही आसान है और इसको बनाने के लिये किसी खास सामग्री की भी आवश्यकता नहीं पड़ती। आइये जानते हैं पनीर मिर्च मसाला बनाने की विधि को।

सामग्री
पनीर 200 ग्राम
प्याज स्लाइस 1
टमाटर स्लाइस 1
हरी मिर्च 1
शिमला मिर्च 1
जीरा ½ चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट 2 चम्मच
हरी धनिया 5 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच
हरी धनिया पाउडर 1 चम्मच
गरम मसाला चुटकी भर
नमक स्वादअनुसार
तेल 3 चम्मच
दूध ½ कप
विधि -
एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालिये और गरम कीजिये, उसके बाद उसमें जीरा और स्लाइस में कटे हुए प्याज डालिये और भूरा होने तक फ्राई कीजिये। जब प्याज हो जाए तब उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालिये और अच्छे से मिक्स कीजिये। फिर टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और नमक डाल कर हल्का भून लीजिये जिससे सारी सब्जियां गल जाएं। उसके बाद कटी हुई हरी धनिया छिड़किये और मिलाइये। आखिर में दूध डालिये और 3 मिनट तक ग्रेवी को पकाइये। उसके बाद क्यूब्स में कटी हुई पनीर मिलाइये लेकिन पनीर को ज्यादा भूनिये मत क्यूकि वह कठोर हो जाएगी। जब पनीर त्यार हो जाए तब इसे रोटी या नान के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
