Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट पनीर पराठा रोल
पनीर या टोफू ऐसे डेयरी प्रोडक्ट हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। अगर पनीर को वसा रहित दूध से बनाया जाए तो वह एक स्वास्थ्यवर्धक आहार माना जाएगा। बच्चों को भी पनीर बहुत पसंद होती है इसलिये अगर आप का भी बच्चा पनीर पसंद करता है तो उसके लिये बनायें पनीर पराठा रोल। तो आइये शुरु करते हैं इस स्वादिष्ट पराठे को बनाने की विधि को।

भरावन के लिये सामग्री -
1 कप पनीर
1 कटा प्याज
1 कटी शिमला मिर्च
2 कटी हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक पेस्ट
1 चम्मच हल्दी पाउडर
नमक स्वादअनुसार
½ चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच जीरा
2 चम्मच तेल
पराठे के लिये
2 कप आटा या मैदा
1 कप पानी
नमक
1 चम्मच घी
विधि-
सबसे पहले एक कटोरे में मैदा या आटा ले कर उसमे पानी और थोडा सा नमक मिलाएं और फिर 1 चम्मच घी डाल अच्छे से मुलायम सान लें। अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डाल कर बाद में अदरक, प्याज और शिमला मिर्च डालें। तब तक पकाएं जब तक सारी सब्जियां ठीक से गल ना जाएं। अब पैन में हल्दी पाउडर, नमक, गरम मसाला और हरी मिर्च डालें। जब सब्जियां अच्छे से पक जाएं तब उसमें घिसी हुई पनीर डालें और अच्छे से चला कर आंच बंद कर दें।
अब तवा गरम करें और और उसमें पराठे को सेंक लें, जब वह पक जाए तब उसे एक प्लेट पर निकालें और उसके बीच में पनीर सामग्री भर कर ऊपर से टमैटो कैचप डालें। इसके बाद पराठे को रोल कर के बंद कर दें। अब आपका पनीर पराठा खाने के लिये बिल्कुल तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
