Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
टेस्टी तंदूरी पनीर टिक्का

सामग्री
500 ग्रा. पनीर, 1 प्याज, 1 शिमला मिर्च 1 टमाटर, कुछ मशरूम, बारीक कटा हरा धनिया, नींबू गार्निश करने के लिए।
मेरीनेट करने के लिए
1/2 कप दही, 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट, 2 चम्मच तंदूरी मसाला, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 2 चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार।
विधि
सबसे पहले पनीर को लंबे-लंबे टुकड़ो में काट लें। उसके बाद सभी सब्जियों को चौकोर टुकड़ो में काट लें। मेरीनेट की सभी सामग्रियों को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें, सब्जियों को इस मिश्रण में डालें। उसके बाद पनीर पर ब्रश की सहायता से यह मिश्रण लगाकर पनीर को 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद पनीर और सब्जियों के टुकड़ों को इलेक्ट्रिक तंदूर की रॉड में लगाकर रोस्ट कर लें। फिर एक प्लेट में रोस्ट किए हुए सब्जियों व पनीर रखें। उसके बाद धनिये व नींबू के टुकड़ों से गार्निश करें। गर्मागर्म तंदूरी पनीर टिक्का हरी चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications