Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मोटापा कम करें मटर सूप से
अगर आप अपनी सेहत बनाना चाहती हैं और बढ़े हुए वजन को घटाना चाहती हैं, तो अच्छा खाना खाने के साथ-साथ पौष्टिक जूस और सूप भी पिएं। हम आज आपको बताएंगे पी सूप बनाने की विधी। यह पी सूप, मटर और ढेर सारी सब्जियों के रस से तैयार की जाती है। आप इसे जब भी बनाएंगी तो आपके बच्चे इसे जरुर पसंद करेंगे क्योंकि यह बिल्कुल भी तीखा नहीं होता। तो चलिए बिना देर किये हुए बनाते हैं, मटर यानी की पी सूप।

सामग्री-
1 कप सूखे मटर, 1 कटा प्याज, 1 कटी गाजर, 1 स्टिक अजवाइन के पत्ते कटे हुए, 1 छोटा कटा टमाटर, 2 लहसुन, नमक, पिसी काली मिर्च, 4 कप सब्जियों का रस, 2 कप पानी।
विधि-
एक पैन में तेल गरम करें और उसमें लहसुन, प्याज, गाजर और अजवाइन के पत्तों को डाल कर 3-5 मिनट तक के लिए भून लें। अब उसमें आलू, पानी, नमक, काली मिर्च, मटर और सब्जियों का रस डाल कर 5 मिनट तक के लिए उबालें। अब पैन को ढंक दें और 45 मिनट तक के लिए धीमी आंच पर पकाएं। अब इस सूप को ठंडा होने के बाद एक मिक्सर में पीस लें जिससे एक गाढा पेस्ट तैयार मिले। लीजिये तैयार हो गया आपका पी सूप, अब इसमें फ्राई किये हुए ब्रेड के टुकड़े डालें और गरमा गरम सर्व करें। अगर आपको चटपटे रोस्टेड बादाम खाने हैं, तो इसे देखें-



Click it and Unblock the Notifications
