Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ऐसे बनाएं पंजाबी दाल तड़का
दाल तो हर घर में बनाई जाती है। दाल बनाने का तरीका भी काफी घरों में अलग अलग सा होता है। दाल-चावल और घी का कांबो बड़ा ही अच्छा और स्वादिष्ट होता है। अगर आप भी दाल चावल खाने की दीवाने हैं तो आप पंजाबी दाल तड़का बना सकते हैं। दाल में अगर थोड़ा तड़का लगा दिया जाए तो आपको इसके साथ सब्जी की आवश्यकता नहीं पड़ती। आज हम आपको पंजाबी दाल तड़का बनाना सिखाएंगे।
चावल के साथ खाइये गरम-गरम पंजाबी कढ़ी
यह पंजाबी दाल तड़का बनाने में काफी असान है और कुछ ही देर में बनाई जा सकती है। अगर आपका सब्जी बनाने का मूड ना हो तो आपा इस पंजाबी दाल तड़के को भी बना सकते हैं। आइये जानते हैं कि यह पंजाबी दाल तड़का कैसे बनाया जाता है।
राजमा मखानी: पंजाबी डिश

कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- मसूर दाल- 1/2 कप
- तूअर दाल- 1 कप
- टमाटर- 2
- अदरक- 1/2 इंच
- प्याज- 1 कटा हुआ
- हल्दी - 1 चुटकी
- हरी मिर्च- 2 कटी हुई
- सूखी लाल मिर्च- 2
- हींग- 1 चुटकी
- तेज पत्ता- 1
- जीरा- 1 चम्मच
- राई- 1/2 टी स्पून
- घी- 3 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. सबसे पहले प्रेशर कुकर में तेल गरम करें। उसके बाद इसमें कटी प्याज डालें।
2. जब प्याज गुलाबी हो जाए तब इसमें बारीक कटी अदरक डालें।
3. उसके कुछ देर के बाद कटा हुआ टमाटर डालें।
4. उसके बाद नमक डाल कर उसमें पानी में भिगोई हुई दाल डालें।
5. अब 3 कप पानी और हल्दी डाल कर प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा दें।
6. इसे तीन सीटी आने तक पकाएं। आंच को मध्यम रहने दें।
7. अब एक अलग पैन लें, उसमें घी डालें।
8. जब घी गरम हो जाए तब उसमें हींग, जीरा, सूखी लाल मिर्च और तेज पत्ता डालें।
9. फिर 30 सेकेंड के बाद, उसमें राई औश्र हरी मिर्च डाल कर चलाएं।
10. अब इसमें पकाई हुई दाल को डाल कर चलाएं।
11. दाल में थोड़ा उबाल आने दें।
12. दाल को सर्व करने से पहले उसका नमक टेस्ट कर लें।
13. आपकी पंजाबी दाल सर्व करने के लिये तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications











