Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शाही अंदाज़ से भरा शाही पनीर

सामग्री: 500 ग्राम पनीर, 5 टमाटर (मिडियम साइज के), 2 हरी मिर्च, 5 कली लहसुन की, 1 अदरक छोटी, घी, 3 चम्मच तेल, घी या रिफाइंड ऑयल, 1/4 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच हल्दी पिसी, 1 चम्मच धनियां पिसा, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पिसी, 30-40 काजू, 100 ग्राम मलाई या क्रीम, 1/4 चम्मच गरम मसाला, 3/4 चम्मच नमक, बारीक कटा हुआ हरा धनियां जरूरत के अनुसार, 30 ग्राम मखाना।
विधि: सबये वहले असव पनीर के टुकड़े कर लें। अब कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालें और दो तीन टुकड़े अलग रखने के बाद सुर्ख होने तक पनीर को तलें। हलका भूरा रंग आने पर पनीर निकाल कर एक प्लेट में रख लें। अब फिर से कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालें और अब इसमें मखाने डाल दें और अच्दी तरह तल लें। आप मखाने को काट भी सकते हैं। अब फिर से कढ़ाई चढ़ाने से पहले एक तरफ 25-30 काजू पानी में भिगो दीजिये आधे घंटे बाद उसे बारीक पीस लीजिये। दूसरी तरफ टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी या सिल पर पीस लीजिये। एक कंटेनर में या मिक्सी में मलाई को मथ का अलग रख लीजिये।
कढ़ाई में घी या तेल डाल कर गरम करिये। उसमें जीरा और बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां डाल दें। जीरे व लहसुन का रंग सुर्ख होने पर उसमें हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये। हल्दी, लाल मिर्च और धनिया को अच्छी तरह भूनें। अब इसमें टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को भूनें। मसाला जब अच्छी तरह भुन जाये तो उसमें काजू का पेस्ट और मलाई डाल दें। मसाले का रंग अचानक बदल जायेगा। इसे तब तक भूनें जब तक तेल ऊपर छलक नहीं आये। अब इसमें भुने हुए मखाने डाल दें।
जरूरत के मुताबिक उसमें गुनगुना पानी डालें। अब इस करी को उबाल आने तक गैस पर चढ़े रहने दें। कारीब बीस मिनट पकाने के बाद कढ़ाई को उतार लें और हरा धनियां डाल दें। बाउल में परोसते वक्त ऊपर से उन बचे हुए पनीर के टुकड़ों को कद्दू कस से घिस कर ऊपर से डेकोरेशन के लिए डाल दें। आपका शाही पनीर तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
