Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
वेज खाने वालों के लिये सोया बोटी कबाब कोरमा
जो लोग नॉन वेज नहीं खाते उन्हें यह डिश खा कर अच्छा लगेगा क्योंकि यह कुछ उसी अंदाज में बनाई गई है।
Veg
oi-Staff
इस रेसिपी का नाम सुन कर आपको लगा होगा कि शायद यह कोई नॉन वेज डिश है। मगर ऐसा नहीं है बल्कि यह तो सोया चंक्स यानी सोयाबीन की बडियों से तैयार की गई एक टेस्टी डिश है।
जो लोग नॉन वेज नहीं खाते उन्हें यह डिश खा कर अच्छा लगेगा क्योंकि यह कुछ उसी अंदाज में बनाई गई है। सोया बोटी कबाब कोरमा, न्यूट्रिला से तैयार होने वाली डिश है, जिसे आप संडे या किसी भी छुट्टी वाले दिन बना सकती हैं।
इसे आप पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करेंगे। तो आइये जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की विधि -

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
- 100 ग्राम सोया चंक्स
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 25 ग्राम अदरक का पेस्ट
- 25 ग्राम लहसुन का पेस्ट
- 2 मध्यम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ
- 2 इंच दालचीनी
- 10 ग्राम जीरा
- 3 टीस्पून साबुत धनिया
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टीस्पून खसखस के बीज
- 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 30 ग्राम भुना हुआ बेसन
- दालचीनी
- 4-5 हरी इलायची
- ½ जायफल
- 1 जावित्री
- 200 ग्रा घी
- 100 ग्राम दही
- 1 चम्मच केवड़ा का पानी
- नमक स्वाद अनुसार
बनाने की विधि -
- सबसे पहले सोया चंक्स को गरम पानी में 5 मिनट के लिये भिगो कर रख दें और बाद में उसे दबा कर पानी निकाल लें।
- अब मैरीनेड बनाने के लिये आपको एक कटोरे में अदरक, लहसुन पेस्ट और नमक मिलाना होगा। फिर इस मैरीनेड को सोया चंक्स पर अच्छी तरह से लगाएं और फिर इन्हें 5-6 घंटों के लिये फ्रिज में रख दें।
- उसके बाद एक गर्म तवे पर खसखस के बीज को हल्का भून कर महीने पेस्ट बनाएं। फिर जायफल और जीरे को भी अलग अलग भून कर उसका भी महीन पेस्ट बना लें।
- बाद में प्याज की महीन स्लाइस काटें और एक पैन गैस पर चढ़ा कर उसमें थोड़ा सा घी गरम करें। अब इस गरम घी में प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। फिर इस प्याज को पेस्ट बना लें।
- अब उसी घी में मैरीनेट किये हुए सोया चंक्स को डालें और 2 मिनट तक के लिये सौटे करें। फिर उसमें मसालों के पेस्ट डाल कर कुछ और मिनट सौटे करें।
- ऊपर से प्याज का पेस्ट, नमक, फेंटी हुई दही और सोया चंक्स को मैरीनेड करने के लिये जो पेस्ट तैयार किया था, अगर वह बच गया हो तो उसे भी डाल दें।
- इन सभी चीजों को 4-5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- फिर इसमें 1 कप पानी मिलाएं और 5-6 मिनट तक पकाएं।
- भुने बेसन को आधे कप पानी में घोल लें और उसमें पैन में डाल कर 4-5 मिनट तक पकाएं।
- आंच को धीमा रखें और कोरमे को गाढा होने तक पकाएं।
- फिर केवड़े का पानी डालें और पैन को आंच से उतार लें। फिर गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Soya Boti Kebab Korma
Story first published: Tuesday, May 9, 2017, 13:30 [IST]
Other articles published on May 9, 2017



Click it and Unblock the Notifications
