Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दम पनीर कालीमिर्च
पनीर की हर तरह की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। चाहे आप मटर पनीर बनाएं या फिर शाही पनीर, उसमें अलग-अलग स्वाद होगा। आज हम आपको मसालेदार दम पनीर कालीमिर्च की स्वादिष्ट सब्जी बनाना सिखाएंगे। इसे एक बार खाने के बाद आप दुबारा इसकी मांग करेगें । वीकेंड के समय आप दम पनीर कालीमिर्च को बना सकते हैं। इस सब्जी में कालीमिर्च का स्वाद आता है जिससे आपकी भूंख और भी ज्यादा बढ जाएगी। आइये देखते हैं दम पनीर कालीमिर्च को बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
पनीर- 400 ग्राम
बड़ा प्याज- 1
तेज पत्ता- 1
दालचीनी- 3
हरी इलायची- 3
लौंग- 3
जीरा- 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
हरी मिर्च कुटी हुई- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
फेंटी दही- 2 कप
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
कटी पुदीने की पत्ती- 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- पैन में तेल गरम करें, उसमें तेज पत्ता, इलायची, दालचीनी, लौंग, जीरा आदि सारे गरम मसाले डाल कर 1 मिनट भूने।
- फिर कटी प्याज डालें और भूरा होने तक भूने।
- अब पनीर के छोटे टुकडे़ काट कर डालें। उसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट, कुटी हुई हरी मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल कर कुछ मिनट भूने।
- अब पैन में फेंटी दही और काली मिर्च पाउडर डाल कर तब तक भूने जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ दे।
- उसके बाद ग्रेवी में कटी धनिया और पुदीने की पत्ती डाल कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
