Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
दाल चावल के साथ स्वाद लीजिये बेसन की भरवां मिर्च का
Veg
oi-Staff
सिंपल दाल चावल के साथ अगर सब्जी के अलावा भरवां हरी मिर्च खाने को मिल जाए तो खाने का स्वाद चार गुना बढ़ जाता है।
बहुत से लोग भरवां करेले या फिर भिंडी बनाते हैं लेकिन अगर आप खाना पकाने की शौकीन हैं तो भरवां हरी मिर्च को भी एक बार ट्राई करें।
भरवां हरी मिर्च खाने में काफी टेस्टी लगता है और इसे बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं करना पड़ता। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि-

सामग्री-
- हरी मिर्च- 125 ग्राम
- बेसन - 1 चम्मच
- तेल - 2 बड़े चम्मच
- हींग- 2 चुटकी
- जीरा - 1/4 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 चम्मच
- आमचूर पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
- नमक- 1/2 छोटा चम्मच
बनाने की विधि -
- बड़ी बड़ी हरी मिर्चों को धो कर उनकी डंठल निकाल लें। फिर उनमें लंबा लंबा चीरा लगा दें, जिससे वह एक साइड से खुल जाए।
- अब एक पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें हींग और जीरा डालें।
- जब जीरा भूरा हो जाए तब उसमें हल्दी पावडर और बेसन डाल कर हल्की आंच पर भूरा होने तक पकाएं।
- फिर इसमें धनिया पावडर डाल कर 2 मिनट पकाएं। आंच को बंद करें।
- फिर इसमें अमचूर पावडर, गरम मसाला पावडर और नमक मिलाएं।
- अब इस मसाले को मिर्चों में भरिये।
- अब पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, फिर उसमें भरी हुई हरी मिर्च रख कर पैन को ढंक दीजिये।
- इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाइये।
- फिर पैन को खोल कर मिर्चों को पलट दीजिये जिससे वह अच्छी तरह से पक जाएं।
- जब वह अच्छे से फ्राई हो जाएं तब इन्हें निकाल कर पेपर पर रखें और सर्व करें।
Comments
English summary
stuffed chillies recipe or Besan ki Bharwan Mirch
Story first published: Saturday, August 20, 2016, 15:44 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2016



Click it and Unblock the Notifications