Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
ब्रेकफास्ट के लिये कार्न पराठा
कार्न पराठा बनाना बिल्कुल आलू के पराठे की तरह ही आसान है। आप इसे चाहे तो ब्रेकफास्ट में या दोपहर के लंच के लिये बना कर बच्चों को टिफिन में दे सकती हैं। कार्न पराठा स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ज्यादा पौष्टिक भी होता है। दो पराठे खाने से आपका पूरा पेट अच्छे से भर जाएगा और आप दिनभर बिना खाली पेट का कर सकेगें।
स्वीट कार्न को खा कर दिन की शुरुआत अच्छी हो सकती है क्योंकि यह बहुत स्वास्थ वर्धक होता है। तो देर किस बात कि आइये शुरु करते हैं कार्न पराठा बनाने की विधि

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
गेहूं का आटा- 2 कप
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 1 कप
भरावन के लिये
स्वीट कार्न- 1 कप (उबले और मसले हुए)
प्याज- 1
हरी मिर्च- 2
उबला आलू- 1
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले आटे में नमक और पानी मिला कर मुलायम होने तक सान लीजिये और किनारे रख दीजिये।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी प्याज डाल कर मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- उसमें उबला आलू मैश कर के और स्वीट कार्न को मैश कर के मिलाइये।
- थोड़ी देर के भुनने के बाद उसमें कटी हरी मिर्च, जीरा पाउडर, नमक और नींबू मिक्स करें।
- आंच धीमी कर के भूने। फिर गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने के लिये रखें।
- अब आटे की 7-8 लोइयां काटें और उसे बेल कर उसमें 1 चम्मच मिश्रण भर कर पराठा तैयार करें।
- पराठे को तवे पर तेल लगा कर दोनों ओर सेकें। फिर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
