Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
गरम-गरम रोटी के साथ खाएं तवा मशरूम मसाला
Veg
oi-Staff
तवा मशरूम मसाले की सब्जी ठीक उसी तरह से बनायी जाती है, जैसे कि तवा पनीर मसाला बनाया जाता है। यह खाने में काफी टेस्टी होती है और मशरूम खाने वालों को तो यह काफी पसंद आता है।
Amazon Great Indian Festival is Back (25th to 28th Oct) Additional 15% Cashback on all SBI Cards*
इस सब्जी को तवे पर पकाया जाता है इसलिये इसका नाम तवा मशरूम मसाला रखा गया है। अगर आपके पास तवा नहीं है तो आप इसे फ्राई पैन में भी पका सकती हैं। टिफिन बॉक्स के लिये यह मशरूम की सब्जी काफी आसान रहेगी। तो देर किस बात की आइये जानते हैं इसकी विधि।

कितने- 1 से 2 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 200 ग्राम बटन मशरूम
- 2 बडे़ टमाटर
- 1 मध्यम आकार का प्याज
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 2 चम्मच बटर या तेल
- 1/4 चम्मच जीरा
- 1/4 चम्मच अजवाइन
- 1/2 चम्मच हरी धनिया पावडर
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच पाव भाजी मसाला
- 1/2 कप पानी
- 1/4 चम्मच कसूरी मेथी
- 1/4 कप धनिया पत्ती
- नमक- स्वाद अनुसार
रेसिपी बनाने की विधि-
- गैस पर एक बड़ा या मध्यम आकार का तवा चढ़ाइये और उसे मध्यम आंच पर गरम कीजिये। जब तवा गरम हो जाए तब आंच को धीमा कर दीजिये।
- इसके बाद तवे पर 2 चम्मच बटर डालिये, फिर उसमें अजवाइन और जीरा डालें।
- अब इसमें कटी हुई प्याज डाल कर मध्यम आंच पर गुलाबी होने तक पकाइये।
- फिर इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर पकाइये। जब इसमें से कच्चेपन की खुशबू चली जाए, तब टमाटर काट कर डालिये। साथ में 2 हरी मिर्चें भी काट कर मिलाइये।
- आंच को धीमा कर के तवे को ढंक दीजिये।
- जब टमाटर अच्छे से गल जाए और मसाला भुन जाए, तब टमाटर को अच्छी तहर से किसी चीज से मसल लें।
- अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डाल कर मिक्स करें। ऊपर से धनिया पावडर, कशमीरी लाल मिर्च पावडर, हल्दी और 1 चम्मच पाव भाजी मसाला, गरम मसाला तथा अमचूर पावडर मिलाएं।
- इस मसाले को अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें 2 कप कटे हुए मशरूम मिलाएं और 2-3 मिनट के बाद नमक छिड़क कर मिक्स करें।
- फिर आधा कप पानी मिला कर तवे को ढंक दें।
- मशरूम को पकने में 10 मिनट लगेंगे। लेकिन आपको इसे बार बार चेक करते रहना होगा।
- जब मशरूम ड्राय हो जाए, तब ऊपर से धनिया पत्ती और कसूरी मेथी मिलाएं और मिक्स कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Tawa Mushroom Masala
Story first published: Tuesday, October 25, 2016, 12:38 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2016



Click it and Unblock the Notifications