Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
जाकेदार तवा पनीर मसाला रेसिपी
Veg
oi-Staff
तवा पनीर मसाला रेसिपी एक ड्राई करी है, जिसमें शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और पनीर के क्यूब्स पड़े हैं। इस रेसिपी को तवे पर पकाया जाता है इसलिये इसका नाम तवा पनीर मसाला रखा गया है। अगर आपके पास तवा नहीं है तो आप इसे फ्राई पैन में भी पका सकती हैं। इस सब्जी में अगर आप नींबू का रस निचोड़ देंगी तो यह खाने में और भी स्वादिष्ट लगेगी। आपके घर में तवा पनीर मसाला रेसिपी हर किसी को बहुत पसंद आएगी इसलिये इसे एक बार तो जरुर बनाइयेगा। आइये जानते हैं तवा पनीर मसाला रेसिपी को बनाने की विधि। Must Try: पनीर मखाना करी

कितने- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- पनीर- 200 - 250 ग्राम
- प्याज- 1 बड़ा
- शिमला मिर्च- 1 मध्यम
- टमाटर- 3
- लहसुन- 5 कलियां
- अदरक- 1 इंच
- हरी मिर्च- 1
- अजवाइन- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- हल्दी- ¼ चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- ¼ चम्मच
- पाव भाजी मसाला 1 चम्मच या फिर ½ चम्मच गरम मसाला + ¼ चम्मच अमचूर पावडर
- बटर- 2 चम्मच
- कसूरी मेथी- ½ चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- धनिया पत्ती
विधि-
- सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और शिमला मिर्च को बारीकी से काट लें।
- अब मिक्सर में कटे टमाटर डाल कर प्यूरी बना लें।
- पनीर को ½ इंच के क्यूब में काटें।
- अब तवे पर बटर पिघलाएं। उस पर अजवान डाल कर 2 सेकेंड के लिये फ्राई करें।
- फिर इस पर कटे प्याज डाल कर गुलाबी करें।
- इसके बाद तवे पर अदरक और लहसुन, हरी मिर्च, शिमला मिर्च डालें और 3 मिनट तक फ्राई करें।
- फिर लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, धनिया पावडर और पाव भाजी मसाला डालें। अगर आपके पास पाव भाजी मसाला नहीं है तो आप गरम मसाला और अमचूर पावडर डाल सकती हैं।
- मसाले को चलाएं और फिर उसमें टमाटर की प्यूरी और नमक डालें।
- जब मसाला बटर छोड़ने लगे तब इसे अच्छी तरह से चलाएं और आंच को धीमा कर के 10 मिनट तक छोड़ दें
- अगर टमाटर का मसाला सूखा लगे तब इसमें 3 चम्मच पानी डाल सकती हैं।
- अब इसमें पनीर के क्यूब्स डालें।
- 2 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें कसूरी मेथी डाल कर आंच को बंद कर दें।
- सब्जी को हरी धनिया से गार्निश करें और रोटी या नान के साथ खाएं।
Comments
English summary
tawa paneer masala recipe
Story first published: Wednesday, August 27, 2014, 13:07 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2014



Click it and Unblock the Notifications
