Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्टी वर्मिसेली लेमन भात
वर्मिसेली सेवईं होती है जो कि आमतौर पर हर घरों में इस्तमाल की जाती है। आप चाहें तो वर्मिसेली से पायसम बना सकते हैं या फिर वर्मिसेली लेमन भात, जो कि साउथ इंडियन डिश होती है। जी हां, इसको बनाने के लिये आपको किसी भी प्रकार की महनत नहीं करनी पड़ेगी और हर किसी को पसंद भी आ जाएगी। आइये देखते हैं इस नमकीन डिश को बनाने की सरल विधि।

सामग्री-
वर्मिसेली- 1 कप
नींबू- 1
राई- 1/2 चम्मच
चना दाल- 1/2 चम्मच
उरद दाल- 1/2 चम्मच
काजू- 10
मूगफली- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 3
कड़ी पत्ता- 2
हरी मिर्च- 3
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
एक पैन में 3 कप पानी उबालें फिर उसमें वर्मिसेली और थोड़ा सा तेल मिला दें। इसको कम से कम 2 से 3 मिनट तक के लिये ढंक कर के मीडियम फ्लेम पर पकाएं। जब यह वर्मिसेली पूरी तरह से पक जाए, तब इस पर ठंडा पानी डालें और इसे छान का रख दें। अब एक पैन लें और फिर उसमें तेल गरम करें, जब तेल हो जाए तब उसमें राई, चना दाल, उरल दाल और मूंगफली डाल कर भूरा होने तक पकाएं। अब इसमें हरी मिर्च, काजू, लाल मिर्च को डाल कर कुछ मिनटों के लिये फ्राई करें। अब इसमें कड़ी पत्ता और हींग डाल कर कुछ सेकेंड के लिये फ्राई करें। अब फ्लेम को बंद कर दीजिये और फिर उसमें तैयार वर्मिसेली, नमक, हल्दी और नींबू का रस डालिये। अब इसे अच्छे से मिक्स कर के सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
