Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेकफास्ट में बनाएं वर्मिसेली उपमा
वर्मिसेली उपमा पेट के लिये बहुत ही अच्छा होता है और जब इसमें ढेर सारी सब्जियां डाल कर बनाएंगी तो यह और भी ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बन जाएगी। इसे आप सुबह ब्रेकफास्ट में बना सकती हैं। वर्मिसेली उपमा को बच्चे बडे़ ही चाव से खाते हैं। तो देर किस बात ही आइये बनाते हैं इसे झट से-
लोंगो के लिये- 4
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
वर्मिसेली- 1 कप 100 ग्राम
घी- 1 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
कडी़ पत्ता- 5
हरी मिर्च- 2 कटी हुई
प्याज- 1 कटा
चना दाल- 1 चम्मच
उरद दाल- 1 चम्मच
गाजर- 1 कटा
मटर- 1/2 कप
टमाटर- 1 कटा
हरी धनिया- 1
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
एक पैन लीजिये, घी डालिये और गरम कीजिये। उसमें वर्मिसेली डालिये और 354 मिनट तक के लिये हल्की आंच पर पकाइये। जब वर्मिसेली भूरी हो जाए तब उसे आंच पर से उतार दीजिये। अब पैन में तेल गरम कीजिये और उसमें कडी पत्ता, हरी मिर्च और राई डालिये। फिर उसमें कटी हुई प्याज डाल कर 3 मिनट तक भूरा होने तक पकाइये। उसके बाद पैन में चना दाल, उरद दाल डाल कर तीन मिनट तक के लिये हल्की आंच पर पकाइये। अब बारी आती है सब्जियों को डालने की, मटर और गाजर को पैन में डालें और कुछ मिनट तक भून लें। फिर कटे हुए टमाटर और नमक डाल कर मध्यम आंच पर 3-4 मिनट के लिये पकाइये। जब यह सब ठीक प्रकार से भुन जाए तब उसमें भूनी हुई वर्मिसेली मिलाइये और बाद में 2 कप पानी डाल कर कटी हुई धनिया भी मिला दीजिये। इसके बाद पैन पर ढक्कन लगा दीजिये और 10 मिनट तक के लिये लो फ्लेम पर उसे पकने दीजिये। बीच-बीच में उसे चलाती रहिये क्योंकि उसमें कांठे पड़ने का डर बना रहता है। जब यह हो जाए तब इसे गरमा-गरम सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
