Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वाइट पुलाव रेसिपी
Veg
oi-Staff
किसी भी करी के साथ पुलाव सर्व कर के आप तारीफे लूट सकती हैं। पुलाव को सब्जी के साथ पकाया जाता है जिससे वह हल्का पीले रंग का हो जाता है। पर वाइट राइस की खासियत कुछ और ही है। यह पुलाव सब्जियां होने के बावजूद भी वाइट ही रहता है। हम यहां सब्जी और चावल को अलग अलग पकाएंगे और फिर बार में इन्हें एक साथ मिक्स कर देगें, जिससे हमारा पुलाव वाइट ही रहेगा। यह वाइट पुलाव खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है और इसे खाने से लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती। आइये जानते हैं वाइट पुलाव बनाने की रेसिपी।
कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- 1 कप बासमती चावल
- 1 चम्मच तेल
- 2 चम्मच घी
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 तेज पत्ता
- 1 दालचीनी
- 4 लौंग
- 4 साबुत काली मिर्च
- 1 हरी इलायची
- 1 काली इलायची
- 1 इंच अदरक स्लाइस की हुई
- 2 चम्मच गाजर
- 2 चम्मच हरी बींस
- 2 चम्मच कार्न
- 2 चम्मच हरी मटर
विधि-
- सबसे पहले बासमती चावल को ठंडे पानी से धो लें। फिर इसे 30 मिनट के लिये पानी में भिगो कर रखें।
- अब चावल को पानी से निकाल कर उसे पैन में डालें। साथ में दो कप पानी और थोड़ा सा नमक डाल कर मिक्स करे।
- अब इसे हाई हीट पर उबालें और फिर आंच को धीमा कर के उसमें थोड़ा सा घी, साबुत गरम मसाला डाल कर ढंक कर पकाएं।
- अब दूसरे पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, उसमें जीरा, 1 लौंग, 1 काली मिर्च और 2 हरी इलायची डाल कर मिक्स करें।
- फिर इसमें स्लाइस की हुई अदरक और हरी मिर्च डाल कर मिक्स करें।
- अब इसमें गाजर डाल कर दो मिनट तक पकाएं।
- फिर हरी बींस, कार्न और मटर डालें।
- थोड़ा सा नमक डाल कर 4 मिनट और पकाएं।
- जब सब्जियां पक जाएं तब आंच बंद कर दें।
- जिस पैन में कुकर है, उसका ढक्कन खोलें और उसमें सब्जियों को मिक्स करें।
- चावल में सब्जियों को बड़ी आहिस्ता से चलाएं। फिर इसे ढंक दें और पांच मिनट के बाद सर्व करें।
Comments
English summary
White Pulao Recipe
Story first published: Monday, January 26, 2015, 14:00 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2015



Click it and Unblock the Notifications
