Latest Updates
-
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Ramzan Rules for Couples: जानिये रमजान महीने में चूमने, गले लगाने या सेक्स करने को लेकर क्या है नियम?
Kya Muslim Couple Ramzan Me Physical Relation Bana Sakte Hain Ya Nahi: अल्लाह की बंदगी का पाक महीना रमजान शुरू हो रहा है। माह ए रमजान में मुस्लिम रोजा रखते हैं, नमाज अदा करते हैं और साथ ही साथ जकात, फितरा आदि भी करते हैं। इस मुक़द्दस महीने में तमाम तरह के नियम कायदे का कठोरता से पालन करते हुए और अपने आप पर नियंत्रण रखते हुए खुदा की इबादत की जाती है। नियम का पालन नहीं करने से रोजा टूट सकता है और फिद्दा या कफ्फारा का पालन करना पड़ सकता है।
कई लोगो के जेहन में ये सवाल आता है कि रोजा के दौरान अगर पति पत्नी हमबिस्तर हो जाए तो क्या रोजा टूट जाएगा? चुम्बन करने से भी क्या रोजा टूट सकता है? गले लगने या किसी को बांहों में भर लेने से भी रोजा टूट सकता है क्या? संबंध बनाने को लेकर ऐसे तमाम तरह के सवालों के जवाब में क्या कहता है इस्लाम? खासतौर पर रमजान के दौरान रोजा रखते हुए हमबिस्तर होने को लेकर क्या हैं नियम कायदे? आइये जानते हैं।

रमज़ान में सेक्स को लेकर क्या है नियम
रमजान महीने में पति पत्नी द्वारा सेक्स करने को लेकर दो बातें बतायी गयी हैं। रोजा रखने के दौरान यानी दिन में सेक्स की अनुमति नहीं है और अगर ऐसा करते हैं तो फिर ये हराम है और रोजा मुकम्मल नहीं होता, टूट जाता है। अल-बकराह 2:187 के अनुसार, रात को सेक्स की इजाजत है लेकिन सुबह होने से पहले तक। सुबह होने के बाद रात होने तक संबंध बनाने की इजाजत नहीं है।
वहीं अल-सादी (पृ. 87) के अनुसार जब पहली बार रोजा रखना शुरू हुआ था तो शुरूआती दिनों में रात को भी अंतरंग संबंध बनाने की इजाजत नहीं थी। लेकिन बाद में अल्लाह ने इजाजत दे दी और तब से रमजान में रात के वक़्त पति पत्नी हमबिस्तर हो सकते हैं।
अल-जस्सास ने अहकाम अल-कुरान (1/265) में कहा है कि रात शुरू होने के बाद और सुबह होने से पहले तक खाने पीने और हमबिस्तर होने की अनुमति है। लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि हमबिस्तर होने के बाद तुरंत स्नान कर लिया जाए।
रमजान में दिन में सेक्स करने को लेकर क्या है नियम?
इस्लाम में पाक़ रमजान महीने में रोजा करते हुए दिन में हमबिस्तर होने या हस्तमैथुन करने को हराम बताया गया है। ऐसा करने से रोजा टूट जाता है। अगर जानबूझकर या गलती से भी ऐसा करते हैं तो फिर इसके लिए प्रायश्चित करना होता है जिसे कफ्फारा कहते हैं। कफ्फारा तीन तरह से किया जा सकता है।
-लगातार 60 दिनों तक रोजा रखके
-किसी गुलाम को आजाद करके
-60 गरीब लोगो को भोजन करा के
इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि चुम्बन लेने और गले लगने से रोजा नहीं टूटता बशर्ते गले लगने या चूमने के पीछे मकसद हमबिस्तर होने का ना हो। अगर चूमने या गले लगते वक़्त आपके जेहन में हमबिस्तर होने कि इच्छा जाग्रत हो रही हो तो फिर रोजा टूट सकता है इसलिए रोजा के दौरान चूमने या गले लगने से परहेज ही रखें। हस्तमैथुन करने, वीर्यपात होने या पोर्न देखने से भी रोजा टूट जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications