Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Spring Break: जनसंख्या बढ़ाने के लिए ये देश कॉलेज स्टूडेंट्स को रोमांस के लिए दे रहा 'लव ब्रेक'
इस वक्त चाइना एक बड़ी समस्या से घिरा हुआ है और वो है देश की गिरती जन्मदर, जिसकी वजह से चीन काफी परेशान चल रहा है। चीन नें इस समस्या से निपटने के लिए कई तरह के काम किये हैं और पैंतरे भी आजमा रहा है, जिससे देश की कम होती जनसंख्या को सही किया जा सके। चीन की सरकार इसके लिए कई सारी योजनाएं भी चला रही है, जिससे लोग बच्चे पैदा करें और देश के जन्मदर में सुधार हो सके। अब चीन ने देश के कॉलेजों को टार्गेट करके एक अजीबोगरीब योजना की शुरूआत की है।
प्यार की तलाश के लिए स्प्रिंग ब्रेक
इसी के तहत चीन ने देश के कई कॉलेजों में अपने प्यार की तलाश और उसे पाने के लिए एक हफ्ते की खास छुट्टी स्टूडेंट्स को दी है। इन छुट्टियों को स्प्रिंग ब्रेक का नाम दिया गया है, जिसमें स्टूडेंट्स स्पेशली अपने रोमांस पर ध्यान दे सकेंगे। सबसे पहले स्प्रिंग ब्रेक 21 मार्च से शुरू हुआ था। जिसके बाद अब दूसरे कॉलेजों में ये ब्रेक 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक छात्र और छात्राओं को दिया जा रहा है।

NBC न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, लियांग गुओहुई मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज के डिप्टी डीन ने इस बारें में बताया है कि उनको उम्मीद है कि स्टूडेंट्स हरे पानी और हरे पहाड़ों को देखने जा सकते हैं और स्प्रिंग की खुशबू को महसूस कर सकेंगे, जो उनके अंदर प्रकृति के लगाव और प्यार को बढ़ाने में मदद करेगा।
वहीं, कॉलेजों ने स्प्रिंग हॉलीडे में छात्रों को हमवर्क भी दिया है। जिसमें उन्हें अपने अनुभव शेयर करने होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की सरकार, कॉलेज मैनेजमेंट के साथ मिलकर जन्म दर को बढ़ावा देने के तरीकों को भी खोजने का प्रयास कर रही है।

वन चाइल्ड पॉलिसी खत्म की
इससे पहले चीन ने 1980 से शुरू हुई अपनी वन चाइल्ड पॉलिसी को लागू करके जनसंख्या को नियंत्रण करने पर फोकस किया था, जो साल 2015 चली थी। इसके बाद जब जनसंख्या दर में गिरावट शुरू हुई तब चीन ने अपने कदम वापस खींच लिए और वन चाइल्ड पॉलिसी को खत्म कर दिया। जिसके बाद चीन की सरकार ने साल 2021 से जन्म दर बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं। चीनी सरकार ने एक बच्चे की पॉलिसी को खत्म कर तीन बच्चों की संख्या को बढ़ा दिया है। लेकिन लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वो इस काम के लिए आगे नहीं बढ़ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
