Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy Engagement Anniversary Wishes: सगाई की सालगिरह के मौके पर अपने जीवनसाथी को दें बधाई
Happy Engagement Anniversary Wishes To Husband Wife: किसी भी लड़के या लड़की के लिए शादी एक बहुत बड़ा दिन होता है। यह उसके जीवन के सबसे ख़ास पलों में से एक होता है जब पूरा परिवार, प्रियजन और दोस्त उनके नए सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हैं और जश्न मनाते हैं।
शादी से पहले सगाई की रस्म पूरी की जाती है। इस रस्म के साथ ही लड़का और लड़की एक बंधन से जुड़ जाते हैं और उनका रिश्ता अग्नि के फेरे लेने के साथ अटूट हो जाता है। सगाई के मौके पर दोनों परिवार के करीबी लोग मौजूद होते हैं। इस दिन की सालगिरह पर आप अपने पार्टनर के साथ उन पलों की यादें ताजा कर सकते हैं। आप सगाई की बधाई के साथ साथ सगाई की सालगिरह के मौके पर अपने पति या पत्नी को ये मैसेज, कोट्स और शायरी के साथ शुभकामनाएं दे सकते हैं।

पत्नी के लिए सगाई की शुभकामनाएं (Engagement Wshes for Wife in Hindi)
1.
ख्वाहिश है मेरे दिल की हर पल तुम साथ हमारे हो,
एक दूजे का साथ निभाए हम जिंदगी भर,
इसी दुआ के साथ आपको सगाई मुबारक हो !

2.
मैं बहुत ही खुशनसीब हूँ, जो मुझे आप जीवन साथी के रूप में मिली,
मैं आपको हमारी सगाई की सालगिरह की शुभकामना देता हूँ !

3.
ऐसा लगता है बड़े दिन बाद यहाँ फूल खिले हैं
खुदा की रहमत है जो आप मुझे मिले हैं !
4.
सगाई के दिन तेरा शर्माना,
और शरमा के नज़रे झुकाना,
अच्छी तरह से याद है मुझे,
बहुत खुश थी उस दिन तू जैसे आज हो,
सगाई की सालगिरह मुबारक हो मेरी पत्नी।

5.
बस तेरे हाथों में अंगूठी डालना बाकि रह गया था,
और उस दिन ही सगाई का महूरत मैंने निकाला था,
सगाई की सालगिरह की बधाई मेरी प्यारी पत्नी।

6.
तूने पहनी थी सगाई के दिन,
वो लाल साडी याद है क्या तुम्हे,
तुमने मुझे इशारा किया था,
की लाल साडी पहनु की हरी वाली,
बहुत याद आता है उस दिन का वो तेरा इशारा,
सगाई की सालगिरह मुबारक हो मेरी प्यारी पत्नी।
पति के लिए सगाई की शुभकामनाएं (Engagement Wishes for Husband in Hindi)

1.
हर पल बने खास, उम्र भर रहे विश्वास,
हमेशा रहे हम एक दूजे के पास-पास,
मुबारक हो आपको हमारी सगाई के ये दिन खास !

2.
वह एक दिन था,
जब आपने मुझे सगाई की अंगूठी पहनाई थी,
और आज का दिन है,
वो सगाई की अंगूठी देख कर,
मुझे उस सगाई वाले दिन की याद आती है।
3.
शुरू हो गया है जिंदगी एक नया सफर,
जीवन में आ गया है एक हमसफर,
मुबारक हो आपको हमारी सगाई का यह अवसर !

4.
सगाई तो बस शादी के बंधन की शुरुआत है
हम दोनों में इतना प्यार हो तो फ़िक्र की क्या बात है !
5.
एक मीठे रिश्ते की हो चुकी है शुरुवात,
दुआ करते है तुम रहो हमेशा मेरे साथ,
आपको सगाई की बहुत-बहुत मुबारक बाद !
6.
सच्ची मोहब्बत मिलना
हर किसी के नसीब में नहीं होता,
लेकिन आप मुझे मिल गए,
मैं बहुत नसीब वाली हूं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
