Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अगर बॉस की तरह बिहेव करता है को-वर्कर, तो ऐसे करें उसे हैंडल
ऑफिस एक ऐसी जगह है, जहां पर हम एक लंबा वक्त बिताते हैं। शायद इसलिए ऑफिस को सेकंड होम भी कहा जाता है। यह देखने में आता है कि ऑफिस में अलग-अलग स्वभाव के लोग होते हैं और कभी-कभी उनसे डील करना काफी मुश्किल हो जाता है। हो सकता है कि आपके ऑफिस में कोई ऐसा हो, जो आपका कलीग होने के बावजूद भी आपके साथ बॉस की तरह व्यवहार करता हो। ऐसे लोगों को डील करने के लिए आपको कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

बरतें अतिरिक्त सावधानी
अगर आप जानते हैं कि आपका सहकर्मी स्वभाव में बॉसी नेचर का है तो आप अतिरिक्त सतर्कता बरतकर उसे अवॉयड कर सकते हैं। मसलन, अगर जरूरी ना हो तो आप अपने काम की जानकारी उसे देने से बचें और ऐसी किसी भी स्थिति को अवॉयड करें जो दूसरों के लिए बॉस बनने का अवसर पैदा करे। बेहतर होगा कि आप ऐसे लोगों से थोड़ी दूरी बनाए रखे और केवल ऑफिशियल जरूरत के अनुसार ही उनसे बात करें।

खुद के लिए खड़ा होना सीखें
अगर आप नहीं चाहते हैं कि अन्य कोई व्यक्ति आप पर अपना दबदबा कायम करे तो ऐसे में आप स्वयं के लिए खड़ा होना सीखें। कुछ लोग दूसरों के थोड़े से दबाव पर झुक जाते हैं, इससे दूसरों को गलत संकेत मिलता है और वे इस मौके का इस्तेमाल अपने बॉसी नेचर को दिखाने के लिए करते हैं।

लड़ाई-झगड़े से बचें
जब आपका कलीग आपके साथ बॉस जैसा व्यवहार करता है तो यकीनन आपको बुरा लगेगा। लेकिन इस स्थिति में उनसे लड़ना अच्छा विचार नहीं होता है। लड़ाई-झगड़ा करने से ऑफिस में सीन बनेगा और हो सकता है कि इससे आपकी प्रोफेशनल छवि पर नकारात्मक असर पड़े। यह आपके लिए मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है। हो सकता है कि लोग इस झगड़े का इस्तेमाल आपके खिलाफ करें और इससे आपके काम पर भी असर दिखाई दे।
सुझावों पर करें विचार
यकीनन किसी भी ऑफिस कलीग का बॉसी नेचर आपको परेशान कर सकता है, लेकिन कभी-कभी ऐसे लोग कुछ ऐसे सुझाव दे देते हैं, जो यकीनन आपके काम आ सकते हैं। इसलिए, अगर कलीग कोई सुझाव दे रहा है तो शांतिपूर्ण उसकी बात सुनें लेकिन प्रतिक्रिया न करें। उनके सुझाव को गंभीरता से लें और सोचें कि क्या यह आपकी मदद कर सकता है। अगर विचार अच्छा हो तो उसे अपना लें, यदि नहीं तो विचार और व्यक्ति को त्याग दें।
साफ-साफ करें बात
यह थोड़ा कठोर हो सकता है। लेकिन कभी-कभी चीजों को साफतौर पर कह देना स्थिति को संभालने का सबसे अच्छा तरीका होता है। बेहतर होगा कि आप अपने कलीग से अलग से इस बारे में बात करें और उन्हें यह बताएं कि आपको उनका व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं है। हो सकता है कि उन्हें आपकी यह बात अच्छी ना लगे, लेकिन इस बातचीत के बाद वह यकीनन आपको बॉसी नेचर नहीं दिखाएंगे।
तय करें सीमाएं
कार्यस्थल और सहकर्मी के लिए आवश्यक सीमाएं निर्धारित करना बेहद आवश्यक है। कोई भी व्यक्ति आपके काम के बीच में केवल तभी बोलता है, जब आप उन्हें ऐसा कहने की अनुमति दे देते हैं। इसलिए, शुरू से ही आप अपने व्यवहार को संतुलित रखें। आपको यह समझना चाहिए कि आप ऑफिस में काम करने के लिए हैं इसलिए केवल काम करें और दूसरों के लिए और अपने लिए सीमाएं निर्धारित करें ताकि वे आपके काम या बातों के बीच में ना आएं।



Click it and Unblock the Notifications
