Latest Updates
-
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो
सेक्स एंग्जाइटी से प्रभावित लोगों में मिलते हैं इस तरह के संकेत
रिलेशनशिप में एक साथ लंबा वक्त बिताने के बावजूद कई बार पार्टनर्स इंटिमेट होने की बात से ही घबरा जाते हैं। यदि आपके मन में भी रिश्ते में करीब आने और शारीरिक संबंध बनाने को लेकर डर महसूस होता है तो इसमें घबराने की बात नहीं है। ये एक सामान्य भावना है। दरअसल इसे सेक्स एंग्जाइटी कहते हैं। इंटिमेट रिलेशन को लेकर इस तरह की घबराहट महिलाओं और पुरुषों दोनों को हो सकती है। यदि आप पार्टनर के साथ पहले फिजिकल हो चुके हैं तब भी मन में इस तरह का भय आपको महसूस हो सकता है। जानने की कोशिश करते हैं कि सेक्स एंग्जाइटी क्या है और इससे निजात पाने के लिए क्या किया जा सकता है।

क्या होती है सेक्स एंग्जाइटी
यदि आपके मन में इस तरह का विचार आता है कि आपके पार्टनर को आपका कोई बॉडी पार्ट अट्रैक्टिव नहीं लगेगा, या फिर आप ये सोचते हैं कि आप पार्टनर को सुखद एहसास नहीं दे पाएंगे तो ये सब सेक्स एंग्जाइटी को दर्शाता है। इस तरह का डर किसी को भी हो सकता है, भले ही आप इंटिमेट रिश्ते बनाने के मामले में नए हों या अनुभवी। कुछ लोगों में ये एंग्जाइटी सिर्फ थोड़ी देर के लिए होती है वहीं कई लोगों में इस तरह का डर काफी समय तक बना रहता है।

पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा प्रभावित
इससे जुड़ी रिपोर्ट्स की मानें तो महिलाओं में सेक्स एंग्जाइटी का प्रभाव ज्यादा रहता है। इसके पीछे अलग अलग कारण हो सकते हैं जैसे शारीरिक संबंध में रूचि या ऑर्गज्म से जुड़ी समस्या का होना।

खुद को नजरअंदाज न करें
आप स्वयं को हीन भावना से देखना बंद करें। आपको अपने शरीर से प्यार करना चाहिए। रिलेशनशिप में आपको अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंट रहना जरूरी है।

लगाएं ध्यान और करें व्यायाम
आपको शायद ये जानकारी होगी कि एक्सरसाइज करने से हैपी हॉर्मोन रिलीज होते हैं। आपके लिए योग-ध्यान की मदद से एंग्जाइटी से लड़ना आसान हो जाएगा। इससे नार्मल लाइफ के अलावा आप अपने लव लाइफ में भी सकारात्मकता का एहसास करेंगे। आपके अंदर की घबराहट और डर दूर होगा।

अपनी ख़ुशी के लिए बात करें
बेड पर महिलाओं की जरूरत को समझ पाना इतना आसान नहीं होता है। महिलाओं को खुद ही इस पर ध्यान देना होगा कि उन्हें किन चीजों में अच्छा महसूस होता है। इस बारे में उन्हें अपने पार्टनर से खुलकर बात करनी चाहिए।

पार्टनर की जानें पसंद
यदि आपकी सेक्स एंग्जाइटी आपको अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा इंटिमेट रिश्ता कायम करने से रोक रहा है तो आपको इस बारे में अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए। आप अपने पार्टनर को संतुष्ट कर सकेंगी या सकेंगे, इस तरह के प्रश्न आपके मन में आते हैं तो इस बारे में भी आपके साथी को जानकारी होनी चाहिए। आप इसका हल निकालने के लिए उनसे उनकी पसंद-नापसंद पूछ सकते हैं। पार्टनर के सपोर्टिव और समझदार होने से आपके लिए इस भय से बाहर निकलना आसान होगा।



Click it and Unblock the Notifications











