Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बढियां डेटिंग करने के 6 दमदार तरीके
आजकल हर नौजवान अपनी पहली डेट को यादगार और एंडवेंचरस बनाना चाहता है। लेकिन कई बार दोनों पार्टनरों में मेल ना खाने की वजह से इसका उल्टा हो जाता है। ऐसे में अपनी डेट को पर्फेक्ट बनाने के लिए कुछ ट्रिक्स को अपनाना बहुत जरुरी है। आइये जानते हैं क्या हैं वे कुछ फंडे जिसेसे आपकी साधारण और बोरिंग सी डेट रोमानी और बढियां बन जाए।

अपनाएं इन्हें -
1. डेट पर जाते वक्त हमेशा अपनी पार्टनर से पहले पहुंचे और उस जगह का मुआयना कर लें। साथ ही स्मार्ट तरीके से तैयार होने के अलावा उसके लिये कोई तोहफा भी लेकर जाएं जिससे उस पर अच्छा प्रभाव पड़े।
2. अगर डेट को पर्फेक्ट बनाना है तो जरुरी है कि अपनी डेट के बारे में हर एक बात पता कर लें, जैसे उसे क्या पसंद है, क्या नापसंद है, किस चीज से वह सबसे अधिक खुश होती है, उसकी हॉबीज क्या है वगैरह-वगैरह। इससे आप दोनों में ठीक से बात हो सकेगी और वह आपसे थोड़ा इम्प्रेस भी हो जाएगी।
3. डेटिंग के लिए ऐसी जगह होनी चाहिए जहां आपका साथी सहज महसूस करें यानी बहुत ज्यादा भीड़भाड़ या फिर शोर-शराबे वाली जगह भी नहीं और एकदम एकांत भी नहीं। जगह का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि वहां आराम से बैठने और बात करने की सहूलियत हो ताकि आप अपने पार्टनर से तसल्ली से बिना किसी के डिस्टर्ब किए बात कर सकें।
4. डेटिंग के समय जब भी कुछ खाने के लिये ऑर्डर करें तो अपनी पार्टनर से उसकी पसंद-नापसंद जरुर पूछ लें। साथ ही अगर आपकी पार्टनर नॉन वेज या ड्रिंक नहीं पसंद करती तो उसे भूल कर भी न मगंवाएं, भले ही वह आपको कितना ही पसंद हो। इससे आपके पार्टनर को भी अच्छा लगेगा।
5. रोमांटिक डेट के समय अपने पार्टनर को अपनी बात कहने का मौका दें और उसका जवाब भी उसी सहजता से दें। कभी भी उसकी किसी कही बात को बीच में न काटें। बातचीत के दौरान ध्यान रखें कि यदि आप अपने पार्टनर से ऐसे बात करें कि किसी तीसरे को कुछ सुनाई न दें।
6. अगर आप दोनों को गेम्स का शौक है, तो विडियो गेम, सॉफ्टबॉल, बास्केट बॉल, काइट फ्लाइंग, स्विमिंग, बैडमिंटन जैसे गेम्स का मजा लिया जा सकता है। यानी आप डेटिंग के बहाने से डेटिंग का रोमांच भी ले सकेंगे। डेटिंग और एडवेंचर का मजा एकसाथ लेने के लिए आप बंजी जंपिग, रॉक क्लाइबिंग, बोटिंग, होर्स राइडिंग, रॉफ्टिंग, स्के्टिंग इत्यादि भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
