Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
जानिये लड़कियां कैसे करती हैं फ्लर्टिंग?
अगर आप बहुत दिनों से इस उलझन में पडे़ हुए हैं कि पास बैठने वाली आपकी सुंदर सी सहकर्मी आपको पसंद करती है या नहीं तो इसके भी कुछ इशारे होते हैं, जिन्हें आपको खुद ही समझना होगा। अगर लड़की आपके साथ फ्लर्ट कर रही हो तो वो आपसे खुलकर कभी भी यह बात नहीं कहेगी कि आप उसे पसंद हैं, क्योंकि उसे आपकी तरफ से इनकार का डर सताएगा। तो आइये जानते हैं वे इशारे जिनसे लड़कियां आपको सिगनल देती हैं। अगर आप इश्क के इशारों को समझने से चूक गए तो फिर आपकी कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म हो सकती है। इसलिये जरा ध्यान दीजियेगा इन इशारो पर -
1. लट उमेठना
कभी ध्यान दीजियेगा कि कहीं वह लड़की आपसे बात करते-करते अपने बालों में उंगलियां तो नहीं फिरा रही है? अगर हां, तो समझ जाइयेगा कि वह आप पर डोरे डाल रही है, आपके साथ फ्लर्ट कर रही है। लटों में उंगलियां फिराना और उसे उमेठना यानी की यह साफ-साफ दिखाता है कि आपका जादु उस लड़की पर पूरी तरह से छा गया है।

2. नजर नहीं हटती
अगर उस लड़की की नज़रे हमेशा चलते-फिरते केवल आप और आप पर ही रहती है, तो जरुर कुछ गड़बड़ है। इससे वह अपनी दोस्ती को नई पहचान देना चाहती है। कई लड़कियों को इस बात से कोई फरक नहीं पड़ता कि उनके आस-पास कौन है या नहीं, वो बस आपको ही देखना चाहती हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि लड़की भरी महफिल में भी इसी कोशिश में रहती है कि आप उसकी मौजूदगी पर गौर कर लें। तो जनाब अगर आपकी भी आंखे बार-बार उस लड़की की आंखों से टकरा जाएं तो समझ जाइयेगा कि वह आपको लाइन दे रही है।
3. बात-बात पर हंसना
लड़कियां जल्दी हर कही हुई बात पर जल्दी नहीं हंसती। लेकिन अगर यही बात आपके साथ उल्टी हो रही हो, यानी बात-बात पर हंसती है तो ये सीधा इशारा है कि वो आपके साथ फ्लर्ट कर रही है। वैसे बहुत से लोग समझते हैं कि उन्होंने बहुत बडा़ जोक क्रैक किया है, इसलिये लड़की हंस रही है, पर ऐसा समझने की गलती ना करें। इस मौके का फायदा उठा कर आप अपनी दोस्ती को एक नए चरम पर ले जा सकते हैं।
4. छू लेने का इशरा
वैसे तो लड़की को छूने की हिम्मत आपमें शायद ना हो, लेकिन चिंता मत कीजिये वह आपके पास खुद ही चल कर आएगी और उल्टा ही टच कर लेगी। अगर वह लड़की आपको बेवजह बांहों से पकड़कर खींचती है। आपके कंधों को झकझोरती है तो समझिए लड़की आपके साथ फ्लर्ट कर रही है। हो सकता है कि आपको यह सब थोडा़ अजीब लगे लेकिन यह करने से वह आपके और अपने बीच की नजदीकियों में कमी लाना चाहती है।



Click it and Unblock the Notifications